ICC World Cup 2023

World Cup के बीच अपनी टीम छोड़ बांग्लादेश लौटे शाकिब अल हसन, जानें क्या है माजरा

World Cup: भारत की मेजबानी में वर्ल्ड कप 2023 टूर्नामेंट खेला जा रहा है. बांग्लादेश की टीम इस टूर्नामेंट में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है. अब तक खेले गए पांच मैचों में से उसे एक मात्र मैच में जीत मिली है. बाकी चार मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है. बांग्लादेश की टीम अपना अगला मैच खेलने के लिए कोलकाता पहुंच गई है. वहीं बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन अपनी टीम को छोड़कर एक शख्स से मिलने के लिए बांग्लादेश लौट गए हैं.

वर्ल्ड कप के बीच बांग्लादेश लौटे शाकिब अल हसन

शाकिब अल हसन को छोड़कर पूरी टीम बांग्लादेश पहुंच गई है. जहां उसे अगला दो मैच खेलना है. कोलकाता में बांग्लादेश की टीम 28 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी. वहीं 31 अक्टूबर को बांग्लादेश और पाकिस्तान की भिड़ंत होगी. टीम के लिए दोनों मैच बहुत महत्वपूर्ण हैं और उसे सेमीफाइनल में बने रहने के लिए दोनों मैच को जीतना जरूरी है.

मेंटॉर से मिलने अपने  देश पहुंचे शाकिब

बता दें कि बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन अपने मेटॉर नजमुल अबेदीन फहीम से मिलने के लिए ढाका गए हैं. एक क्रिकेट वेबसाइट के मुताबिक बुधवार की दोपहर शाकिब अल हसन ढाका पहुंच गए हैं. बांग्लादेश को पिछले मुकाबले में बांग्लादेश के हाथों 149 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. इस हार के अगले ही दिन शाकिब अपनी टीम को छोड़कर ढाका लौट गए, जहां उन्होंने शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में पहुंचकर प्रैक्टिस किया. शाकिब ने करीब तीन घंटे तक वहां अभ्यास किया. शाकिब के मेंटॉर ने कहा कि वो वहां पर अगले तीन दिन तक अभ्यास करेंगे. इसके बाद वह कोलकाता लौटेंगे.

ये भी पढ़ें- World Cup: क्या चोटिल पांड्या की जगह अक्षर की होगी टीम इंडिया में वापसी? BCCI ने दिया जवाब

भारत के खिलाफ चोट के कारण नहीं खेल पाए

वर्ल्ड कप 2023 में शाकिब अल हसन के प्रदर्शन की बात करें तो वो इस टूर्नामेंट में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. बल्लेबाजी के दौरान वो काफी संघर्ष करते नजर आए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 40 रनों की पारी खेली थी. वहीं गेंद से उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. चार मैचों में उनके नाम 6 विकेट दर्ज है. न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान शाकिब अल हसन चोटिल हो गए थे. जिसके चलते भारत के खिलाफ खेले गए मैच में वो मैदान पर नहीं उतर पाए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

3 hours ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

8 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

8 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

9 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

9 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

10 hours ago