देश

“पांचों राज्यों में हार के डर से BJP करा रही जांच एजेंसियों से कार्रवाई”, CM गहलोत के समर्थन में उतरे सचिन पायलट

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में जांच एजेंसी ईडी की एंट्री के साथ ही सियासी घमासान सातवें आसमान पर पहुंच गया है. ईडी ने सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को एक 12 साल पुराने मामले में समन भेजा है. चुनाव से ठीक पहले ईडी के एक्शन पर कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोला है. वहीं बीजेपी पहले से ही इस मामले को गहलोत सरकार हमलावर है. ऐसे में सीएम गहलोत को अब सचिन पायलट का साथ मिल गया है. उन्होंने इस समय ईडी की कार्रवाई को लेकर बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है.

सचिन पायलट ने कहा कि सभी जानते हैं चुनाव में 29 दिन बचे हुए हैं. ऐसे में चुनाव आचार संहिता लागू है, चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. तो राजस्थान में ऐसी घटनाएं घटना शुरू हो गई हैं. जनता सब देख रही है. बीजेपी हार के डर से जांच एजेसिंया की कार्रवाई करा रही हैं. केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरोपयोग कर रही है.

‘ED की कार्रवाई और इरादा दोनों ही संदिग्ध’

कांग्रेस नेता ने आगे ईडी की टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव का नजदीक हैं और 12 साल पुराने मामले में ईडी अब कार्रवाई करने आई है. ऐसे में उसकी कार्रवाई और इरादा दोनों ही संदिग्ध हैं. पूरा देश इस कार्रवाई को गंभीरता से देख रहा है. कांग्रेस पार्टी पहले से ही भ्रष्टाचार के खिलाफ है. अगर किसी के खिलाफ कोई सबूत मिले और कार्रवाई हो. कांग्रेस सदा से ही इसका स्वागत करती रही है. सचिन पायलट ने आगे कहा कि पांचों राज्यों में अपनी हार देखकर बीजेपी ने जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करना शुरू कर दिया है. बीजेपी से विपक्षी पार्टियों में भय पैदा करने की कोशिश कर रही है. किसी भी पार्टी को अपनी विचारधारा के आधार पर चुनाव लड़ना चाहिए.

यह भी पढ़ें- MP Elections: चुनाव प्रचार से पहले हिमालय चलीं उमा भारती, अपनी ही सरकार के गिनाए अधूरे काम, बोलीं- मैं प्रर्थना करूंगी कि…

उन्होंने कहा कि वैभव गहलोत को 12 साल पुराने मामले में समन भेजा जाना, चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद ऐसा करना सबको समझ आता है. बीजेपी को पता है कि 5 राज्यों में पीछे चल रही है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

50 seconds ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

2 minutes ago

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

14 minutes ago

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

31 minutes ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

36 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

42 minutes ago