देश

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस ने घोषित किए 19 उम्मीदवार, जानिए तीसरी लिस्‍ट में कौन-कौन? भाभी का कटा टिकट, देवर को दिया

Rajasthan Congress third list of candidates: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है. इस सूची में 1 मंत्री और 11 विधायकों समेत कुल 19 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं. एक विधायक का टिकट काटा गया है. वो विधायक एक महिला थी, जिसका टिकट अब उसके देवर को दे दिया गया है. यहां पर देखिए कांग्रेस प्रत्याशियों की नई सूची-

इस सूची में कांग्रेस ने तारानगर से नरेंद्र बुडानिया, सीकर से राजेंद्र पारीक, बगरू से गंगा देवी, नगर से वाजिब अली, करौली से लाखन सिंह मीणा, बांदीकुई से गजराज खटाना, गंगापुर से रामकेश मीणा, देवली-उनियारा से हरीश चंद्र मीना, मसूदा से राकेश पारीक, पचपदरा से मदन प्रजापत, बारां-अटरू से पानाचंद मेघवाल का नाम घोषित किया है. वहीं, सपोटरा से रमेश मीणा को टिकट दिया गया है. सहाड़ा से महिला विधायक गायत्री त्रिवेदी का टिकट कटा है, अब उनके देवर राजेंद्र त्रिवेदी चुनाव लड़ेंगे.

अब तक 95 सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित

आज 19 उम्मीदवारों के ऐलान के साथ ही कांग्रेस पार्टी अब तक 200 विधानसभा सीटों में से 95 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है. 105 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा अभी बाकी है. अब तक सामने आई 3 सूची पर नजर डाली जाए तो कांग्रेस ने इस बार मौजूदा चेहरों को ही फिर से टिकट देने का मूड़ बनाया है. पहले सामने आ चुकी दो बार की सूची में सीएम और 20 मंत्रियों को टिकट दिया जा चुका है.

पहली सूची में 33, दूसरी में 43, तीसरी में 19 उम्मीदवार

बताया जा रहा है कि सूबे में पार्टी ने सिटिंग विधायकों को ही रिपीट करने का मापदंड अपनाया है. इससे पहले गहलोत की अगुवाई में कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 33 और दूसरी सूची में 43 उम्मीदवार घोषित किए थे. अब 19 उम्मीदवारों में एक मंत्री और 11 विधायकों को टिकट दिए हैं. वहीं, एक विधायक का टिकट काटा गया है.

यह भी पढ़िए: PM मोदी ने 7,500 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास, बोले- पहले किसानों की सुध कोई नहीं लेता था

जानिए, कब किस तारीख को डाले जाएंगे वोट

राजस्थान में विधानसभा चुनाव इस बार 25 नवंबर को होंगे. चुनाव आयोग ने पहले इसकी तारीख 23 नवंबर रखी थी, हालांकि उस दिन शादियों के सीजन की शुरुआत होती है, इसलिए आयोग ने विधानसभा चुनाव की तारीख बदल दी और उसे 25 नवंबर कर दिया. सभी 200 सीटों पर वोटिंग यानी मतदान एक ही चरण में होगा. वोटिंग के बाद चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को आएगा.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

45 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

47 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

3 hours ago