ICC World Cup 2023

IND vs AFG: शार्दूल ठाकुर ने लपका गुरबाज का शानदार कैच, VIDEO हो रहा वायरल

World Cup 2023 IND vs AFG: वर्ल्ड कप 2023 में आज भारत और अफगानिस्तान की टीम आमने सामने हैं. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस जीतकर अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. 13वें ओवर में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अफगानिस्तान टीम के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच आउट कर दिया. शार्दुल ने शानदार तरीके से गुरबाज का कैच पकड़ा. जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है.

शार्दुल ठाकुर ने पकड़ा रहमानुल्लाह का कैच

अफगानिस्तान टीम के ओपनर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज  21 रन बनाकर खेल रहे थे. इसी दौरान 13वां ओवर फेंकने के लिए हार्दिक पांड्या आए. ओवर की चौथी गेंद पर गुरबाज ने पिछे की दिशा में बल्ले को घुमा दिया. बॉल पीछे की ओर गई. वहां शार्दुल ठाकुर दौड़कर पहुंच गये और कैच लेने की कोशिश की. उन्होंने पहले कैच को पकड़ा लेकिन उनका संतुलन नहीं बना तो वे गेंद को ऊपर फेंक कर एक पैर बाउंड्री के बाहर कर लिया और संतुलन बनते ही वापस मैदान में आए और कैच पकड़ लिया. इस तरीके से शार्दुल ने रहमानुल्लाह का कैच पकड़कर उन्हें मैदान से बाहर किया. अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है और क्रिकेट फैंस इस पर कमेंट भी कर रहे हैं.

 

वर्ल्ड कप में दूसरी बार आमने-सामने हैं दोनों टीमें

वनडे वर्ल्ड कप में भारत और अफगानिस्तान की टीम दूसरी बार आमने-सामने हैं. इससे पहले 2019 के विश्व कप में दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी. उस मैच में भारत ने 11 रन से जीत दर्ज की थी. इस मैच में आखिरी ओवर में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आखिरी ओवर में तीन विकेट चटकाए थे और टीम को जीत दिलाई थी. वहीं वनडे में दोनों टीमों के आंकड़े पर बात करें तो भारत और अफगानिस्तान की टीम अब तक तीन वनडे मैच खेले हैं. जिसमें से भारत को दो मैच में जीत मिली है. वहीं एक मैच बेनजीता रहा है.

ये भी पढ़ें- World Cup 2023 IND vs AFG: भारत के खिलाफ अफगानिस्तान के कैसे हैं आंकड़े, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

वर्ल्ड कप 2023 में दूसरा मैच खेल रही दोनों टीमें

वर्ल्ड कप 2023 में भारत और अफगानिस्तान की टीम आज अपना दूसरा मैच खेल रही है. अफगानिस्तान की टीम को पहले मैच में बांग्लादेश के हाथों 6 विकेट से हार मिली थी. वहीं भारत ने 6 विकेट से ऑस्ट्रेलिया को हराया था.

Vikash Jha

Recent Posts

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

20 minutes ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

27 minutes ago

रामपुर जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल गाजियाबाद कोर्ट में होगी पेशी

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं.…

36 minutes ago

बिहार में BJP की बढ़ी ताकत, दो निर्दलीय MLC ने थामा कमल का दामन

BJP News: बिहार में बीजेपी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है. निर्दलीय एमएलसी राहुल राज…

51 minutes ago

AI का सहारा लेकर भर्ती बढ़ाने की कोशिश में जैश, मसूद अजहर के नाम पर बनाया जा रहा नया प्रोपेगेंडा

Jaish-e-Mohammed AI Propaganda: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़ी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा गति देने…

1 hour ago