देश

Atiq Ahmed Son: अतीक अहमद के बेटों की रिहाई के बाद समर्थकों में मना जश्न, फोड़े पटाखे, लंबा काफिला निकालकर की नारेबाजी

Atiq Ahmed News: बाल सुधार गृह राजरूपपुर से रिहा होकर जब माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के दोनों नाबालिग बेटे (अहजम और आबान ) पहुंचे तो हटवा इलाके में अतीक के समर्थकों ने जश्न मनाकर दोनों का स्वागत किया और जमकर नारेबाजी की. इस दौरान इलाके में अतीक के समर्थकों का लंबा काफिला दिखाई दिया. वहीं इस काफिले में पुलिस की जीप भी शामिल दिखी. इस सम्बंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें माफिया के बेटों को रिहाई में जश्न मनाते दिखाया जा रहा है.

सूत्रों के मुताबिक, अतीक अहमद के दोनों बेटे जब हटवा गांव पहुंचे तो यहां पर बिल्कुल वैसे ही गाड़ियों का लम्बा काफिला देखने को मिला, जैसे माफिया अतीक के लिए निकलता था. बड़ी बात तो ये है कि इस काफिले में तमाम कारों के साथ ही बाइक और घोड़े पर सवाल समर्थक शामिल हुए और पूरे रास्ते पटाखे फोड़ते हुए, जश्न मनाते हुए काफिले में शामिल हुए. बताया जा रहा है कि, माफिया अतीक अहमद जिस गद्दी बिरादरी से ताल्लुक रखता था, उसमें घुड़सवारी एक शौक होता है. तो इसीलिए उसकी बिरादरी से सम्बंधित लोग इस काफिले में घोड़े से शामिल हुए. वहीं सोशल मीडिया पर वायरल काफिले के वीडियो पर अतीक के तमाम समर्थक तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. कोई काफिले के वीडियो के साथ ‘शेर इज बैक’ तो कोई हिंदी फिल्म के गानों पर रील बना कर शेयर कर रहा है. बता दें कि अतीक अहमद के पांच बेटे थे, जिसमें से असद उमेश पाल हत्याकांड मामले में पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है तो वहीं उसके दो बड़े बेटे जेल में हैं और अब दो की रिहाई हुई है. अहजम अतीक का चौथे नम्बर का बेटा है तो वहीं आबान सबसे छोटा बेटा है. दोनों को 4 मार्च को बाल संरक्षण गृह में रखा गया था.

ये भी पढ़ें- Atiq Ahmed Son: ‘अतीक अहमद के दोनों बेटों की कस्टडी शाहीन को दी…’ यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

सोमवार को हुए रिहा

बता दें कि सोमवार की शाम को सीडब्लूसी के आदेश के बाद अतीक के दोनों छोटे बेटों को बाल संरक्षण गृह से रिहा कर दिया गया था और दोनों की कस्टडी अतीक की बहन शाहीन को सौंपी गई है. उसने दोनों बच्चों की कस्टडी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी थी. बता दें कि अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल को हत्या हो चुकी है तो वहीं उमेश हत्याकांड मामले में अतीक की बीवी शाइस्ता परवीन, उसकी देवरानी और अतीक की एक बहन फरार चल रही है. पुलिस इन सभी की तलाश में जुटी है. इसी साल फरवरी में उमेश पाल की हत्या की गई थी. वह बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के अहम गवाह थे. इस मामले में उमेश पाल की पत्नी ने अतीक अहमद के पूरे परिवार पर नामजद मुकदमा लिखवाया था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

AIIMS नागपुर में NBRCOM-2026 का आगाज, नई खोज और इनोवेशन का संगम

NBRCOM 2026 AIIMS Nagpur: एम्स नागपुर में 20 से 22 नवंबर तक चलने वाले 7वें…

1 hour ago

कमोड में अजगर देख उड़े होश, 48 घंटे तक खाक छानती रही पुलिस; सच जाना तो पीटा माथा?

Viral News Hindi: इटली में टॉयलेट कमोड से निकलते अजगर की फोटो देख 48 घंटे…

1 hour ago

‘भारत ने भी….’ दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री का कबूलनामा, क्या बोले- मुसादिक मसूद मलिक?

Musadik Masood Malik In SCO Delhi: नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलिजेशनल डायलॉग फोरम…

1 hour ago

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

2 hours ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

3 hours ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

4 hours ago