श्रेयस अय्यर (सोर्स-X)
IND vs NZ: वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर ने तूफानी पारी खेली. अय्यर ने 70 गेंदों में 105 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 8 छक्के और 4 चौके निकले. भारतीय टीम ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 397 रन बनाए. अय्यर के अलावा कोहली ने भी शतक जड़ा. वहीं गिल ने भी शानदार पारी खेली. श्रेयस अय्यर ने वर्ल्ड कप 2023 में दूसरा शतक जमाया है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करने आए. दोनों बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत की. 47 रन बनाकर कप्तान रोहित शर्मा आउट हो गए. उसके बाद विराट कोहली क्रीज पर आए. गिल और विराट शानदार साझेदारी करते हुए पारी को आगे बढ़ा रहे थे. इसी बीच शुभमन गिल को दिक्कत महसूस होने लगी. वो 79 रन बनाकर रिटायर्ड हट हो गए.
गिल के जाने के बाद श्रेयस अय्यर बलेलबाजी करने आए और विराट के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया. दोनों बल्लेबाज कीवी टीम के गेंदबाजों की खबर लेनी शुरु कर दी. श्रेयस अय्यर शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी शुरू कर दी. अय्यर ने 67 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. उन्होंने 70 गेंदों में 105 रनों की तूफानी पारी खेली. अपनी पारी में अय्यर ने 8 छक्के जड़े.
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकूमार यादव, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: ODI में 50 शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने विराट कोहली, सचिन को पीछे छोड़ा
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…