ICC World Cup 2023

World Cup में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल, बाबर आजम ने सभी फॉर्मेट से छोड़ी कप्तानी

Babar Azam Resign Captaincy: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद कप्तानी छोड़ दी है. बुधवार (15 नवंबर) को एक बयान जारी कर बाबर आजम ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया. बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप 2023 में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई और सेमीफाइनल में भी जगह नहीं बना पाई थी.

बाबर आजम ने छोड़ी कप्तानी

बाबर आजम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, मुझे वह पल अच्छी तरह से याद है, जब मुझे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से 2019 में का नेतृत्व करने के लिए फोन आया था. पिछले चार साल में मैने मैदान के अंदर और बाहर कई उतार-चढ़ाव देखा. मैने पूरी दिल और लगन के साथ क्रिकेट की दुनिया में पाकिस्तान का गौरव और सम्मान को बनाए रखने का टारगेट रखा.

सोशल मीडिया पर बाबर ने दी जानकारी

बाबर ने आगे लिखा कि, सफेद गेंद के फॉर्मेट में नंबर एक पर पहुंचना प्लेयर्स, कोचों और प्रबंधन टीम के साझा प्रयासों का परिणाम था. मैं इस यात्रा के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम के प्रशंसकों के अटूट समर्थन के लिए सभी का आभार व्यक्त करना चाहता हूं.

बाबर ने पीसीबी को दिया धन्यवाद

बाबर ने एक्स पर लिखा, एक्स पर पोस्ट करते हुए बाबर ने आगे लिखा कि, ‘मैं तीनों प्रारूपों में पाकिस्तान के कप्तान के रूप में पद छोड़ रहा हूं. ये निर्णय लेना मेरे लिए काफी कठिन था लेकिन मुझे लगता है कि इसके लिए ये सही समय है. मैं कप्तानी छोड़ रहा हूं लेकिन तीनों फॉर्मेट में एक खिलाड़ी के रूप में अपने प्रदर्शन करना जारी रखूंगा. अपने अपने अनुभव और समर्पन से नए कप्तान को टीम का समर्थन करने के लिए यहां हूं. मुझे जो जिम्मेवारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सौंपी, उसके लिए मैं पीसीबी को धन्यवाद देना चाहता हूं.’

वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का खराब प्रदर्शन

बता दें कि बाबर आजम की अगुवाई में पाकिस्तान क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप 2023 खेलने के लिए भारत आई थी. वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने शानदार शुरुआत की लेकिन भारत से हार मिलने के बाद उसके हारने के सिलसिला शुरु हो गया. पाकिस्तान ने 9 मैचों में से चार मैच में ही जीत दर्ज कर पाई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई.

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: वर्ल्ड कप में श्रेयस अय्यर का दूसरा शतक, सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ कूटे 105 रन

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

नोएडा होमबॉयर्स गबन मामला: सुप्रीम कोर्ट से आरोपी प्रमोटर अनिल मिठास को राहत या झटका? कोर्ट ने ED को भेजा नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में घर खरीदारों के 126.30 करोड़ रुपये के कथित गबन से…

1 minute ago

केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन के पासपोर्ट रिलीज मामले पर सुप्रीम कोर्ट 2 नवंबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन द्वारा अपना पासपोर्ट रिलीज करने की मांग को…

33 minutes ago

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…

49 minutes ago

करवा चौथ पर आपके शहर के स्कूल खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों का पूरा अपडेट

करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…

52 minutes ago

SIR मामले पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी समेत 13 नेताओं को जवाब के लिए दिया 10 दिन का समय

सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…

1 hour ago