देश

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में थम गया चुनाव प्रचार का शोर, 17 नवंबर को होगा मतदान, दांव पर लगी है इन दिग्गजों की साख

Assembly Election 2023: देश के पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा. जिसके लिए आज (15 नवंबर) प्रचार अभियान का शोर शाम 5 बजे से थम गया है. मतदान के 48 घंटे पहले प्रचार खत्म होने का नियम है. ऐसे में आखिरी दिन बीजेपी-कांग्रेस से लेकर अन्य दलों के नेताओं ने जोर-शोर से उम्मीदवारों के समर्थन में वोट मांगा. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 17 नवंबर को मतदान होगा. जहां मध्य प्रदेश में पहला और आखिरी चरण है, वहीं छत्तीसगढ़ का ये दूसरा चरण. पहले चरण में छत्तीसगढ़ की 20 सीटों पर मतदान हुआ था. ये वो सीटें थीं जो नक्सल प्रभावित इलाकों में थीं.

गृह मंत्री और राहुल गांधी ने की रैली

गृह मंत्री अमित शाह ने जांजगीर-चांपा में और राहुल गांधी ने बेमतरा में चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने सरकार बनने पर महिलाओं को 15 हजार रुपये सालाना देने का ऐलान किया. वहीं अमित शाह ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला और भ्रष्टाचार के आरोपों को याद दिलाया.

सीएम और डिप्टी सीएम की साख दांव पर

दूसरे चरण में होने वाले मतदान में मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की साख भी दांव पर है. सीएम बघेल पाटन सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं टीएस सिंहदेव अंबिकापुर सीट से चुनावी ताल ठोक रहे हैं. अंबिकापुर सीट से बीजेपी ने सिंहदेव के करीबी रहे राजेश अग्रवाल को टिकट दिया है. बता दें कि छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा की सीटें हैं. जिसमें से दूसरे चरण में 70 सीटों पर मतदान होगा.

यह भी पढ़ें- Chhattisgarh Election: “कांग्रेस की सरकार आने पर महिलाओं को 15 हजार रुपये सालाना देंगे”, राहुल गांधी ने फिर उठाया OBC का मुद्दा

दतिया में प्रियंका ने की रैली

वहीं बात करें मध्य प्रदेश की तो यहां पर विधानसभा की कुल 230 सीटें हैं. यहां पर सभी सीटों पर एक चरण में मतदान होगा. सीएम शिवराज सिंह अपनी पारंपरिक सीट बुधनी से चुनावी मैदान में हैं. सीएम शिवराज लगातार चुनावी रैलियों के जरिए समर्थन जुटा रहे हैं. आज प्रियंका गांधी ने दतिया में चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि सिंधिया ने ग्वालियर और चंबा की जनता के साथ विश्वासघात किया है. बता दें कि कमलनाथ छिंदवाड़ा से चुनावी मैदान में हैं. कांग्रेस कमलनाथ के नेतृत्व में शिवराज सरकार को सत्ता से बाहर करने की तैयारी में है. चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago