ICC World Cup 2023

NZ vs SA: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को दी करारी शिकस्त, 190 रनों से दर्ज की शानदार जीत

NZ vs SA: वर्ल्ड कप 2023 के 32वें मैच में बुधवार को साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 190 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया. पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी. साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 357 रन बनाए. इसके जवाब में उतरी पूरी कीवी टीम 35.3 ओवर में 167 रन पर ऑल आउट हो गई. इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है.

साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को दी करारी शिकस्त

358 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम को शुरुआत से ही झटका लगता चला गया. तीसरे ओवर में टीम को पहला झटका डेवोन कॉन्वे के रूप में लगा, वो 2 रन बनाकर आउट हो गए. न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फीलिप्स ने सर्वाधिक 50 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली. वहीं विल यंग 33 रन और डेरिल मिचेल न 24 रन बनाए. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दस रन के आंकड़े को नहीं छू सके और पूरी टीम 35.3 ओवर में 167 रन पर ऑल आउट हो गई.

अफ्रीकी गेंदबाजों ने बरपाया कहर

साउथ अफ्रीका के गेंदबाजी के आगे कीवी टीम ने घुटने टेक दिए. केशव महाराज ने 9 ओवर में 46 रन खर्च कर सर्वाधिक 4 विकेट झटके. वहीं मार्को जानसेन ने 8 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट झटके. इसके अलावा जेराल्ड कट्जी ने दो विकेट झटके. जबकि, कगिसो रबाडा को एक सफलता मिली. कीवी टीम की गेंदबाजी की बात की जाए तो टीम साउदी ने दो विकेट झटके. जबकि, ट्रेंट बोल्ड और जीमी निशम को एक-एक सफलता मिली.

साउथ अफ्रीका ने बनाए 357 रन

साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया. ओपनर क्विंटन डिकॉक (114 रन), और रासी वान दर दुसें (133 रन) और डेविड मिलर के 53 रनों की शानदार पारी की बदौलत साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 357 रन बनाए और न्यूजीलैंड के सामने चुनौतीपूर्ण टारगेट रख दिया. डिकॉक और रासी वान दर दुसें ने शतकीय पारी खेली.

न्यूजीलैंड टीम की प्लेइंग इलेवन

डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, जिमी नीशम, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, टीम साउदी, ट्रेंट बोल्ट.

साउथ अफ्रीका टीम की प्लेइंग इलेवन

टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रासी वान दर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, जेराल्ड कट्जी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी.

ये भी पढ़ें- NZ vs SA: साउथ अफ्रीका की धाकड़ बल्लेबाजी, न्यूजीलैंड के खिलाफ कूट डाले 358 रन, का डिकॉक-दुसें का शानदार शतक

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

3 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

46 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

49 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

1 hour ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

1 hour ago