Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो देश का सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क माना जाता है. इसके जरिए हर दिन लाखों पैसेंजर यात्रा करते हैं. इसकी टिकटिंग से लेकर इंट्री एग्जिट तक में स्मार्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में मेट्रो से डेली सफर करने वाले लोगों की यात्रा और बेहतरीन बनाने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने एक खास ऐप लॉन्च किया है. इस ऐप का नाम मोमेंटम 2.0 है. इस ऐप की बात करें तो ऐप के क्यूआर कोड के जरिए टिकटिंग, ई-शॉपिंग और स्मार्ट कार्ड के रीचार्ज तक की सुविधाएं मिलने वाली है.
बता दें कि यह ऐप पैसेंजर्स को मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षित डिलीवरी देने से लेकर सामान रखने के लिए डिजिटल लॉकर की सुविधा भी देने वाला है. इस मामले को लेकर मेट्रो के ही प्रबंध निदेशक विकास कुमार ने कहा है कि यह देश के किसी भी मेट्र सिस्टम की सबसे बेहतरीन और स्मार्ट ऐप्लिकेशन है. उन्होंने इसकी खासियत बताते हुए कहा कि यह सफर खत्म होने के बाद भी यात्रियों की मदद करता रहेगा.
जानकारी के मुताबिक यह ऐप सभी तरह की आर्टिफीशियल सुविधाओं से लैस होगा. इस ऐप की मदद से लोगों का स्मार्ट कार्ड अपने आप ऑटोमेटिक रीचार्ज हो जाएगा, बस इसके लिए आपका बैंक अकाउंट ऐप से लिंक होना चाहिए. इसके अलावा डिजिटल सामान रखने की सुविधा भी इस ऐप के जरिए मिलेगी, जो कि यात्रियों की सहूलियतों में बड़ा इजाफा कर सकती है.
यह भी पढ़ें-JIO 5G Plan: रिलायंस जियो महंगे करने वाला है रिचार्ज प्लान्स, 5जी के लिए क्या देने पड़ेंगे ज्यादा पैसे?
इस मोमेंटम 2.0 ऐप के जरिए लोग आसानी से क्यूआर कोड आधारित टिकट का खरीद सकेंगे. इस ऐप में आपके कार्ड के रीचार्ज की पूरी हिस्ट्री मौजूद रहेगी. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन का कहना है कि इस ऐप का इस्तेमाल करने के बाद आपको किसी अन्य ऐप के इस्तेमाल की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी. इतना ही नहीं. इस ऐप के जरिए खरीदारी भी कर सकेंगे. लोगों को किराने से लेकर अन्य जरूरत की चीजें भी ऑनलाइन मिल जाएंगी, जो कि एक बेहतरीन सर्विस हो सकती है.
-भारत एक्सप्रेस
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…
दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…
मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' घोषित करते हुए किसानों की…
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…