विराट कोहली
World Cup 2023 IND vs AUS: वर्ल्ड कप 2023 का पांचवां मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चेन्नई में खेला जा रहा है. दोनों टीमें इस संस्करण में अपना पहला मैच खेल रही है. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. इस मैच में विराट कोहली ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई. फील्डिंग के दौरान विराट कोहली ने मिचेल मार्श का कैच पकड़ लिया और अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड कर लिया. इसके बाद विराट कोहली ने एडम जम्पा का भी कैच पकड़ा. इस मैच में पहला कैच लेने के साथ ही कोहली सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.
ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने मिशेल मार्श का कैच पकड़ लिया. विराट ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंद पर मिचेल मार्श का कैच पकड़ा और रिकॉर्ड अपने नाम किया. अब कोहली भारत की ओर से वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले बन गये हैं. विराट ने इस मैच में दो कैच अपने नाम किया है.
विराट कोहली ने वनडे वर्ल्ड कप में अब तक कुल 16 कैच पकड़े हैं. उन्होंने पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ दिया. अनिल कुंबले के नाम वनडे वर्ल्ड कप में 14 कैच दर्ज है. अब कोहली ने 16 कैच पकड़कर उनका ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
भारत की ओर से वर्ल्ड कप ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी
विराट कोहली के नाम 16 कैच दर्ज हो गए हैं. इसके अलावा अनिल कुंबले के नाम 14 कैच, कपिल देव-12 कैच, सचिन तेंदुलकर- 12 कैच, मोहम्मद अजहरुद्दीन- 11 कैच और वीरेंद्र सहवाग के नाम 11 कैच दर्ज है. विराट कोहली टीम इंडिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं. मैदान पर वो काफी एक्टिव रहते हैं. वनडे में उन्होंने भारत के लिए 149 कैच पकड़े हैं. उनसे आगे पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजहरुद्दीन है. उन्होंने 156 कैच लपके हैं. आने वाले समय में विराट अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं.
वनडे वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 12 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इनमें से 8 मैच में ऑस्ट्रेलिया जबकि, चार मैच में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है. आज दोनों टीमों के बीच 13वां मैच खेला जा रहा है.
Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…
Nawada Government Bus Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से…
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…
Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…
Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…