गले में जमा कफ से हैं परेशान? इन आसान उपायों से तुरंत पाएं राहत
पुलिस की शर्मनाक करतूत
Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर से पुलिस की इतनी शर्मनाक हरकत सामने आई है कि जिसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है. यहां पुलिस ने जो हरकत की है उसका वीडियो भी सामने आया है. जोकि अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. यह घटना जिले की फकुली पुलिस की तरफ से की है. दरअसल यहां एक हादसा हो गया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और काफी समय तक वहीं पड़ी रही. इसके वहां पुलिस ने जब उस व्यक्ति के शव को देखा तो उसे उठाकर नहर मे फेंक दिया. शव को नहर में फेंकने की घटना किसी ने कैमरे में कैद कर ली और फिर इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
दरअसल यह पूरी घटना मुजफ्फरपुर जिले के फकुली ओपी क्षेत्र के NH-22 पर हुई. यहां ढोढी नहर पुल के पास एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल भेजने के बजाय लाश को नहर में ही फेंक दिया.
आखिर पुलिसवालों ने ऐसा क्यों किया, ये समझ से परे है। मानवता को शर्मसार करने वाला यह दृश्य दर्शाता है कि पुलिस कितनी संवेदनहीन हो गई है। यह बड़ा सवाल है कि आखिरकार सुशासन बाबू के राज्य में पुलिस इतनी अमानवीय क्यों हो गई है? यह खबर जब मीडिया वालों को पता चला तो फकुली ओपी प्रभारी ने मामले में कदम उठाते हुए शव को नहर से निकलवाकर फिलहाल फकुली ओपी पर रखवाया है.
देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…
INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…
दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…
12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मेष राशि वालों के लिए नौकरी, कारोबार…