ग्लेन मैक्सवेल (सोर्स-X)
Glenn Maxwell Double Century: वर्ल्ड कप 2023 में मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने डबल सेंचुरी ठोक डाला. जिसके बाद से हर तरफ मैक्सवेल की चर्चा हो रही है और हो भी क्यों नहीं, मैक्सवेल ने कारनामा ही कुछ ऐसा किया है. वर्ल्ड कप में डबल सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में मैक्सवेल का नाम दर्ज हो गया. उन्होंने 128 गेंदों में 21 चौके और दस छक्के की मदद से नाबाद 201 रनों की पारी खेली. मैक्सवेल पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं, जिन्होंने दोहरा शतक लगाया है. मैच के बाद भारतीय मूल की उनकी पत्नी विनी की भी तस्वीरें वायरल हो रही है.
आज हम इस आर्टिकल में मैक्सवेल की लव स्टोरी के बारे में बताएंगे. ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी वैसे तो ऑस्ट्रेलिया से ही हैं, लेकिन उनकी जड़ भारत के तमिलनाडु से जुड़ी हुई हैं. tग्लेन मैक्सवेल की भारतीय मूल की पत्नी का नाम विनी रमन है. ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की मुलाकात पहली बार साल 2013 में एक कार्यक्रम में ही हुई थी. इस बात की जानकारी उनकी पत्नी विनी रमन ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताई थी. विनी ने बताया था कि मैक्सवेल पहली ही मुलाकात में उन पर दिल हार बैठे थे और मैक्सवेल ने उन्हें प्रपोज किया था.
पहली मुलाकात के बाद दोनों का सफर आगे चल पड़ा और करीब चार साल तक डेट करने के बाद साल 2017 में विनी रमन ने पहली बार सोशल मीडिया पर मैक्सवेल के साथ अपनी तस्वीर शेयर की थी. साल 2020 में दोनों ने सगाई की थी लेकिन कोरोना संक्रमण आ जाने के बाद दोनों को करीब दो साल तक इंतजार करना पड़ा. इसके बाद साल 2022 के मार्च में दोनों ने शादी रचाई थी. दोनों अब एक बच्चे के माता-पिता हैं.
बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी विनी रमन का जन्म ऑस्ट्रेलिया में ही हुआ. उनकी शिक्षा भी वहीं पर हुई. लेकिन भारतीय मूल के होने के कारण विनी हमेशा से भारतीय संस्कृति से जुड़ी रही. यही कारण है कि क्रिश्चियन धर्म में शादी करने के बाद विनी और मैक्सवेल ने हिंदू रीति रिवाज से भी शादी की. विनी रमन ने मेडिकल की पढ़ाई की है.
ये भी पढ़ें- ENG vs NED: नीदरलैंड्स के खिलाफ बेन स्टोक्स का चला बल्ला, ठोका शतक, इंग्लैंड ने दिया 340 रनों का टारगेट
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की संविधान पीठ का फैसला- राज्यों को सेल्स टैक्स पर…
केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…