Categories: खेल

Border Gavaskar Trophy: पर्थ टेस्ट के तीसरे दिन टीम से जुड़ेंगे रोहित शर्मा: रिपोर्ट

Border Gavaskar Trophy: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया में अपनी टीम के साथ जल्द जुड़ने वाले हैं. वह 24 नवंबर को पर्थ पहुंच सकते हैं जहां 22 नवंबर से पहला टेस्ट शुरू हो रहा है. रोहित की गैर-मौजूदगी में इस मैच में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के हाथों में टीम की कमान होगी.

भारतीय टीम 9 से 11 नवंबर के बीच तीन बैचों में ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुई, लेकिन रोहित ने अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए एक छोटा ब्रेक लेने का फैसला किया. पर्थ टेस्ट से बाहर रहने वाले रोहित एडिलेड ओवल में 6 दिसंबर से होने वाले दूसरे टेस्ट से पूरी सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे.

बुमराह के हाथों में पर्थ टेस्ट की कमान

उप-कप्तान जसप्रीत बुमराह पर्थ टेस्ट में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे. ऑस्ट्रेलिया की कमान पैट कमिंस के हाथों में होगी. यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा क्योंकि दो गेंदबाज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी श्रृंखला में अपने-अपने पक्षों का नेतृत्व करेंगे. इस बीच, एडिलेड टेस्ट की तैयारी के लिए रोहित इंडिया ए टीम और प्राइममिनस्टर इलेवन के बीच दो दिवसीय डे-नाइट अभ्यास मैच में हिस्सा लेंगे.

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, 30 नवंबर और 1 दिसंबर को कैनबरा के मनुका ओवल में होने वाला यह मैच रोहित को ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों के अनुकूल होने और मैच फिटनेस हासिल करने का मौका देगा. रोहित की ऑस्ट्रेलिया यात्रा में देरी क्रिकेट जगत में अटकलों का विषय बनी हुई थी. टीम पहले से ही चोटों और अनुपस्थिति के कारण चुनौतियों का सामना कर रही है, जिसमें शुभमन गिल की अंगूठे की चोट और जसप्रीत बुमराह की स्टैंड-इन कप्तान की भूमिका शामिल है.

ये भी पढ़ें- भारतीय टीम में शामिल होने के बाद पडिक्कल ने कहा, ‘मुझे अब तक विश्वास नहीं हो रहा’

कमबैक की उम्मीद में टीम इंडिया

दोनों टीमों को काफी कुछ साबित भी करना है. दबाव ऑस्ट्रेलिया पर ज्यादा है क्योंकि वह अपने घर में खेल रहा है. पिछले एक दशक से वह भारत को अपने घर में हराने में नाकाम रहा है. दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर क्लीन स्वीप होने के बाद टीम इंडिया भी कमबैक का इरादा बनाकर मैदान पर उतरेगी. पर्थ की पिच तेज गेंदबाजों की मददगार रही है. गेंद की तेज रफ्तार और उछाल के लिए यहां की पिच मशहूर है. बाद में धीरे-धीरे पिच से थोड़ी बहुत मदद स्पिन गेंदबाजों को भी मिलती है. ऐसे में इस पिच पर बल्लेबाजों को काफी संघर्ष करना पड़ सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

इंकलाब जिंदाबाद आज भी क्यों गूंजता है? सड़कों पर क्या हो रहा है और लोग आखिर कहना क्या चाहते हैं?

इंकलाब जिंदाबाद का असली मतलब क्या है? भगत सिंह के विचारों से निकला यह नारा…

5 minutes ago

राजधानी रांची में 1400 करोड़ की विकास योजनाएं 3 साल से ठप: टेंडर के बाद भी काम जीरो, BJP ने सरकार पर लगाया ये आरोप

RANCHI INFRASTRUCTURE CRUNCH: झारखंड की राजधानी रांची में बुनियादी ढांचे से जुड़ी 1400 करोड़ रुपये…

45 minutes ago

गुजरात में दौड़ेगी ग्रीन एनर्जी! अडानी और CMA CGM की साझेदारी से सड़कों पर उतरेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक्स

गुजरात के वापी स्थित तुम्ब कंटेनर डिपो से अब इलेक्ट्रिक ट्रकों के जरिए कंटेनरों की…

51 minutes ago

रेलवे कर्मचारियों की दिवाली होगी रोशन! मोदी सरकार ने दी 78 दिनों के बोनस को मंजूरी, खाते में आएंगे इतने रुपये

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को रेलवे कर्मचारियों के लिए…

1 hour ago

एनालॉग पनीर को लेकर केंद्र, दिल्ली सरकार और FSSAI को हाईकोर्ट का नोटिस

दिल्ली हाईकोर्ट ने 'एनालॉग पनीर' (नॉन-डेयरी पनीर) के खिलाफ दायर याचिका पर केंद्र, दिल्ली सरकार…

1 hour ago