ICC World Cup 2023

World Cup: बेंगलुरू में पाकिस्तान के सामने होंगी न्यूजीलैंड की चुनौती, दोपहर में इंग्लैंड की ऑस्ट्रेलिया से होगी भिड़ंत

World Cup Double Header Match: वर्ल्ड कप 2023 में आज दो मैच खेले जाएंगे. अब से कुछ ही देर में टूर्नामेंट का 35वां मैच बेंगलुरू के एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें अभ तक सात-सात मैच खेल चुकी है. न्यूजीलैंड अपने सात मैचों में चार जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर बनी हुई है. वहीं पाकिस्तान की टीम सात में से तीन मैच में जीत दर्ज कर छठे स्थान पर पर. दोनों टीमों के लिए ये मैच काफी अहम है.

अहमदाबाद में इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया की होगी भिड़ंत

वर्ल्ड कप में आज दूसरा मुकाबला दोपहर दो बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया से होगी. ऑस्ट्रेलिया जहां इस टूर्नामेंट में अब तक खेले गए सात मैचों में 4 जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है. वहीं इंग्लैंड की टीम अपने सात मैचों में एक जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर है. ऐसे में आज का मैच काफी अहम होने वाला है.

न्यूजीलैंड को लगातार तीन मैच में मिली हार

न्यूजीलैंड को अब तक इस टूर्नामेंट में अपने खेले गए सात मैच में से चार शुरुआत के चार मैच में जीत मिली है. वहीं पिछले तीन मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है. सबसे पहले न्यूजीलैंड को भारत के हाथों चार विकेट से हार मिली थी. उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने उसे पांच रन से हराया. सातवें मैच में उसे साउथ अफ्रीका ने 190 रनों के बड़े अंतर से हराया.

न्यूजीलैंड टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम कप्तान/विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, टिम साऊदी, जेमी नीशम, ट्रेंट बोल्ड, लॉकी फर्ग्यूसन.

पाकिस्तान टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

अब्दुल्लाह शफीक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, इफ्तिखार अहमद, सऊद शकील, उसामा मीर, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी.

इंग्लैंड टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

जॉनी बयेरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), मोईन अली, लियम लिविंगस्टन, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल राशिद, मार्क वुड.

ऑस्ट्रेलिया टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

डेविड वॉर्नर, ट्रैविस हेड, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लस (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड.

यह भी पढ़ें-World Cup में मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास, भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले बने गेंदबाज

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

कद छोटा पर दिमाग बड़ा! साइकिल चलाने के लिए बच्चों ने किया गजब जुगाड़, वीडियो VIRAL

सोशल मीडिया पर दो बच्चों का बड़ी साइकिल चलाने का अनोखा देसी जुगाड़ वायरल हो…

11 minutes ago

Gold-Silver Price: ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच जानिए आज आपके शहर में क्या है सोना-चांदी का भाव?

Gold-Silver Price Today: दशहरे के दिन सोने और चांदी के बाजार में क्या रहे हाल?…

14 minutes ago

PAK की मौजूदगी में हूतियों ने मार डाले 53 यमनी सैनिक, सऊदी में क्या कर रही मुनीर की फौज?

यमन के शबवा इलाके में हूती विद्रोहियों के हमले में सऊदी समर्थित सरकारी सेना के…

28 minutes ago

रावण मरा नहीं… भारत के 34 गांवों में बसा! जानिए लंकेश के नाम दर्ज इन गांवों का अनोखा सच

Ajab Gajab News: दशहरे पर देश भर में रावण दहन होता है, लेकिन क्या आप…

38 minutes ago

100 साल बेमिसाल! आरएसएस के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी. उन्होंने…

52 minutes ago

पुलिस की सख्त नाकाबंदी में पकड़ा गया अवैध शराब का खेल, 1.16 लाख का माल जब्त

गढ़चिरोली पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में नाकाबंदी के दौरान मोटर साइकिल के पेट्रोल टैंक में…

52 minutes ago