दुनिया

पाकिस्तानी वायुसेना के एयरबेस पर फिदायीन हमला, टैंक में लगाई आग, सैनिकों ने 3 आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी

Terrorist Attack: पाकिस्तान में आतंकियों ने एयरफोर्स के बेस कैंप पर हमला कर दिया. आत्मघाती हमलावरों सहित हथियारों से लैस करीब आधा दर्जन आतंकियों ने पंजाब के मियांवाली स्थित वायु सेना के कैंप पर हमला कर दिया. जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग शुरू कर दी. हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-जिहाद नाम के संगठन ने ली है. पाकिस्तानी सैनिकों ने 3 आतंकियों को अब तक ढेर कर दिया है.

मियांवाली ट्रेनिंग एयर बेस पर हुआ हमला

पाकिस्तानी वायु सेना ने कैंप पर हमले को लेकर बयान जारी किया है. जिसमें सेना की तरफ से कहा गया है कि 4 नवंबर को अल सुबह वायु सेना के मियांवाली ट्रेनिंग एयर बेस पर एक आतंकवादी हमले की कोशिश की गई. जिसमें सैनिकों ने इस हमले को पूरी तरह से नाकाम कर दिया. बेस में घुसने की कोशिश कर रहे 3 आतंकियों को सेना ने मार गिराया. वहीं 3 आतंकियों को घेर लिया गया है. दोनों ओर से फायरिंग जारी है.

तहरीक-ए-जिहाद ने ली हमले की जिम्मेदारी

सेना के मुताबिक, हमले में जमीन पर खड़े तीन लड़ाकू विमान और एक ईंधन बाउजर को क्षति पहुंची है. पूरे इलाके को सुरक्षा के मद्देनजर खाली कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-जिहाद नाम के संगठन ने ली है. टीजेपी के प्रवक्ता मुल्ला मुहम्मद कासिम ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि कई आत्मघाती हमलावर इसमें शामिल हैं. वहीं आतंकी संगठन का ये भी दावा है कि इस हमले में वायु सेना के एक टैंक को भी नष्ट कर दिया गया है. गौरतलब है कि इससे पहले बीते शुक्रवार को सुरक्षा बलों को लेकर जा रहे दो वाहनों पर आतंकी हमला किया गया था. जिसमें 14 सैनिक मारे गए थे. ये काफिला ग्वादर जिले के पसनी से ओरमारा की तरफ जा रहा था.

यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: नेतन्याहू ने युद्ध विराम के प्रस्ताव को किया खारिज, गाजा में स्कूल पर हुई एयरस्ट्राइक में 20 लोगों की मौत

इमरान खान के समर्थकों ने की थी तोड़-फोड़

बता दें कि मियांवाली वही एयरबेस है, जहां पर पूर्व पीएम इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने हमला कर दिया था. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एयरबेस के बाहर एक विमान के ढांचे को आग के हवाले कर दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

18 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

28 minutes ago

क्या आपकी भी अटक जाती थी रजिस्ट्री? पोस्ट ऑफिस ने निकाला पक्का इलाज, अब मोबाइल पर मिलेगा पल-पल का अपडेट

Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…

33 minutes ago

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

1 hour ago

आज का पंचांग: आश्विन कृष्ण सप्तमी आज, जानें कब है अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…

2 hours ago