ICC World Cup 2023

IND vs NED: दिवाली पर श्रेयस-केएल राहुल का धूम-धड़ाका, दोनों बल्लेबाजों ने जड़ा शतक, भारत ने नीदरलैंड्स के खिलाफ कूट डाले 410 रन

IND vs NED: वर्ल्ड कप 2023 का आखिरी मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 410 रन बनाए. श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने शतकीय पारी खेली. अब नीदरलैंड्स टीम के सामने 411 रनों का पहाड़ सा लक्ष्य है.

टीम इंडिया की शानदार शुरुआत

टॉस जीतकर पहले पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की. 12वें ओवर में 100 रन के स्कोर पर भारतीय टीम को पहला झटका लगा. ओपनर शुभमन गिल 51 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं 18वें ओवर में कप्तान रोहित शर्मा भी पवेलियन लौट गए. हिटमैन ने 61 रनों की पारी खेली. दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली ने भी शतकीय पारी खेली. विराट कोहली 51 रन बनाकर आउट हुए.

अय्यर और केएल ने खेली शतकीय पारी

तीन विकेट गिरने के बाद श्रेयस अय्यर और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने भारतीय पारी को संभाला. दोनों बल्लेबाजों ने नीदरलैंड्स के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. श्रेयस अय्यर ने नाबाद 128 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 5 छक्के निकले. वहीं केएल राहुल ने 101 रनों की पारी खेली. केएल राहुल ने अपनी पारी में 11 चौके और 4 छक्के लगाए.

बता दें कि टीम इंडिया वर्ल्ड कप के शुरुआत से शानदार लय में है और बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया ने अपना आगाज चेन्नई से किया था. जिसमें उसने कंगारू टीम को 6 विकेट से रौंदा था. उसके बाद से टीम इंडिया कोई भी मुकाबला नहीं गंवाया और लगातार जीतती चली गई. भारत सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम है. अब भारत का अगला मुकाबला सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 नवंबर को खेला जाएगा. ये मैच मुंबई में खेला जाएगा. इस मैच में भारत के पास 2019 के मिली हार का बदला लेने का मौका है.

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

नीदरलैंड्स टीम की प्लेइंग इलेवन

वेस्ले बर्रेसी, मैक्स ओ’डॉउड, कॉलिन एकरमैन, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन.

ये भी पढ़ें- IND vs NED: टीम इंडिया ने नीदरलैंड्स के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

26 minutes ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

41 minutes ago

‘जाणता राजा’ महानाटक में पहुंचे अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा: जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों को बताया ‘नए मुगल’

'जाणता राजा' महानाटक के छठे दिन अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा पहुंचे. अनुराग…

1 hour ago

कांग्रेस के महारैली पर भड़के व्यापारी, बोले- नहीं टला तो होगा आंदोलन

1 नवंबर की महारैली टालो वरना होगा आंदोलन. CTI और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की…

1 hour ago

ऑपरेशन चक्र-2 में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी दबोचे

दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन चक्र-2 में बड़ी सफलता मिली है. 72 घंटे के भीतर 185…

2 hours ago

गुजरात के नमक के मैदानों में कमाल कर रहीं ‘सोलर महिलाएं’, डीजल से मुक्ति दिलाकर खुद बन रही आत्मनिर्भर

गुजरात के नमक के मैदानों में 'सोलर महिलाएं' डीजल पंपों का विकल्प बनकर उभर रही…

2 hours ago