ICC World Cup 2023

World Cup 2023 PAK vs SL: विश्व कप में अब्दुल्ला शफीक ने रचा इतिहास, डेब्यू मैच में शतक जड़ने वाले बने बल्लेबाज

World Cup 2023 PAK vs SL: वर्ल्ड कप 2023 में आठवां मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ खेला गया. इस मैच में कई रिकॉर्ड बने हैं. पाकिस्तान की ओर से वनडे वर्ल्ड कप में डेब्यू कर रहे युवा बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक ने शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में 23 साल के शफीक ने 97 गेंद में शतक बनाया. इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके और तीन छक्के निकले.

वर्ल्ड कप के डेब्यू मैच में जड़ा शतक

अब्दुल्ला शफीक ने 32 वें ओवर में अपना शतक पूरा किया. उन्होंने मदुशंका की दूसरी गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया. उन्होंने 103 गेंदों में 113 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. अब शफीक वर्ल्ड कप में डेब्यू करते हुए शतक बनाने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गये हैं. इसके साथ ही वह वर्ल्ड कप में भारत में शतक जड़ने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए हैं. वहीं वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ शतक बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हो गये हैं.

ये भी पढे़ें- World Cup 2023 PAK vs SL: पाकिस्तान का रिकॉर्ड रन चेज, श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, शफीक-रिजवान ने जड़ा शतक

श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी

विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ शतक बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में अब्दुल्ला शफीक का भी नाम अब शामिल हो गया है. इनसे पहले इस सूची में तीन खिलाड़ियों का नाम शामिल है. इस सूची में पहला नाम पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी इमरान खान का नाम शामिल है. उन्होंने 1983 के वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए नाबाद 102 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा दूसरे नंबर पर इस सूची में जावेद मियांदाद का नाम शामिल है.

जावेद मियांदाद ने साल 1987 में श्रीलंका के खिलाफ 103 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा इस सूची में चौथे नंबर पर सलीम मलिक का नाम शामिल है. वे भी 1987 के वर्ल्ड कप में श्रीलंकाई टीम के खिलाफ अपना शतक जड़ा था. अब इस सूची में अब्दुल्लाह शफीक का नाम शामिल हो गया है. हैदराबाद में खेले गए विश्व कप 2023 के आठवें मैच में शफीक ने 113 रनों की पारी खेली है. शफीक की शतक के बदौलत पाकिस्तान ने श्रीलंका को अपने दूसरे मुकाबले में 6 विकेट से मात दे दी. वहीं श्रीलंका टीम को अपने दोनों मुकाबले में हार मिली है.

Vikash Jha

Recent Posts

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

15 minutes ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

36 minutes ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

51 minutes ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

9 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

9 hours ago