देश

Rajasthan Elections: 50 हजार से ज्यादा शादियां और खाटू श्याम का मेला…मतदान की तैयारियां प्रशासन के लिए बनेंगी बड़ी चुनौती!

Rajathan Elections 2023: राजस्थान में 23 नवंबर को विधानसभा का चुनाव होना है. उसी दिन देवउठनी एकादशी का शुभ मुहूर्त है और प्रदेश में 50 हजार में ज्यादा शादियां होने की संभावना हैं. इसके अलावा खाटू श्याम का मेला भी है. ऐसे में सवाल उठा रहा है कि क्या इससे मतदान प्रभावित हो सकता है. प्रदेश में लाखों लोग खाटू श्याम के मेले में शामिल होने के लिए पहुंचते हैं. प्रशासन के लिए मतदान करना बड़ी चुनौती बन सकता है, क्योंकि शादी, मेले के लिए गाड़ियां बुक रहेंगी. वहीं कितने लोग अपने इन कामों को छोड़कर मतदान के लिए जाएंगे. क्या इससे मतदान के प्रतिशत पर फर्क नहीं पड़ेगा.

चुनाव आयोग वैसे तो मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए अलग-अलग तरह के कार्यक्रम करता है. इसके लिए लोगों को जागरुक भी करता है. ऐसे में चुनाव आयोग ने उसी दिन चुनावों की तारीख रखी है, जिस प्रदेश में इतने सारे कार्यक्रम हैं.

50 हजार से ज्यादा शादियां और खाटू श्याम का मेला…

जाहिर है कि शादी के कार्यक्रम में लोग ज्यादातर व्यस्त रहते हैं. वहीं खाटू श्याम का मेला भी है. प्रशासन के सामने यह बड़ी चुनौती बनेगा. साल 2018 के विधानसभा चुनाव में 74.41 प्रतिशत मतदान रहा था. इस बार चुनाव की तारीख ने सभी को परेशान कर रखा है. शादी में कारोबार से जुड़े लोग काफी व्यस्त रहते हैं. इसमें बैंड वाले, कोरियोग्राफर, बिजली वाले, सफाई वाले, रानश विक्रेता और भी तमात लोग इसमें लगे रहते हैं. ऐसे 50 हजार से ज्यादा शादियां हैं. ऐसे में लाखों लोग इससे जुड़े रहने के चलते व्यस्त होंगे.

प्रदेश में एकादशी के दिन खाटू श्याम का मेला रहता है. इसमें सिर्फ प्रदेश ही नहीं, बल्कि अलग-अलग राज्यों से लोग खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने आते हैं. इस दिन प्रशासन को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम करने पड़ते हैं.

यह भी पढ़ें- Delhi Liquor Case: “मैं एनकाउंटर में मारा गया तो कौन जिम्मेदार होगा?” संजय सिंह ने कोर्ट में लगाया आरोप, मचा हंगामा

प्रशासन के सामने होगी बड़ी चुनौती

इस बार चुनाव में प्रशासन को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. खाटू श्याम मेले और शादी की तैयारियों को लेकर प्रशासन और चुनाव आयोग क्या तैयारियां करता है ये देखना होगा. इसके अलावा पिछले बार चुनावों के 74 प्रतिशत से ज्यादा मतदान रहा था. ऐसे में देखना होगा कि इस बार चुनाव कितनी मतदान रहता है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

8 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

8 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

9 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

9 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

10 hours ago