नीदरलैंड के कप्तान ने खेली शानदार पारी (सोर्स- X)
SA vs NED: वर्ल्ड कप 2023 में आज साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड की टीम आमने-सामने है. धर्मशाला में बारिश के कारण टॉस देर से हुई. वहीं चार बजे से बल्लेबाजी शुरू हुई है. साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. मैच में देरी होने के कारण 43-43 ओवर का मैच कराने का निर्णय लिया गया. नीदरलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 43 ओवर में आठ विकेट खोकर 245 रन बनाए और साउथ अफ्रीका के सामने 246 रनों का टारगेट रखा है.
बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद ओपनिंग करने आए नीदरलैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम का पहला विकेट 22 रन के स्कोर पर 7 वें ओवर में गिर गया. सलामी बल्लेबाज विक्रमजीत सिंह दो रन बनाकर कगिसो रबाडा के शिकार हो गये. वहीं दूसरा विकेट आठवें ओवर में मैक्स ओडाउड के रूप में गिर गया. वो 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद निरंतर अंतराल पर विकेट गिरता रहा और 82 रन पहुंचते-पहुंचे आधी टीम पवेलियन टौल चुकी थी. साउथ अफ्रीका ने नीदरलैंड के आठ विकेट चटकाए. इनमें लुंगी एनगिडी, मार्को यानसन, कगिसो रबाडा ने दो-दो विकेट लिए. वहीं केशव महाराज और जेराल्ड कट्जी ने एक-एक विकेट लिए.
कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने नाबाद 78 रनों की पारी खेली. वहीं, रुलॉफ वैन डर मर्व ने 29 रन बनाए. जबकि, आर्यन दत्त ने नाबाद 23 रन बनाए. इसके अलावा लोगन वैन बीक ने 10 रन, एन अनिल तेजा ने 20 रन, रन बनाए. इस तरह से पूरी टीम 43 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाए.
बारिश के कारण टॉस और खेल में देरी
मैच दोपहर दो बजे से खेला जाना था लेकिन बारिश के कारण पहले टॉस में देरी हुई. उसके बाद खेल की भी शुरुआत देर से हुई. दोपहर ढाई बजे के करीब में टॉस हुआ, उसके बाद अंपायर ने चार बजे से मैच की शुरुआत करने का फैसला किया. चार बजे जब खेल की शुरुआत हुई तो उस समय दोनों टीमों के बीच 43-43 ओवर मैच कराने का निर्णय लिया गया. बारिश के कारण देर होने के चलते दोनों टीमों के स्पेल में 7-7 ओवरों की कटौती की गई.
ये भी पढ़ें- World Cup में बांग्लादेश के खिलाफ कितने भारतीय बल्लेबाजों ने लगाए हैं शतक? इन दिग्गजों के नाम हैं शामिल
क्विंटन डिकॉक, टिम्बा बवूमा (कप्तान), रासी वान दर दुसें, एडन मारक्रम, हेनरिक क्लासेन, डेविक मिलर, मार्को यानसन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, जेराल्ड कट्जी.
विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडाउड, कॉलिन ऐकरमैन, बास डलीडे, एन अनिल तेजा, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), साइब्रैंड एंगलब्रेख्त, रुलॉफ वैन डर मर्व, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकरेन.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…