दिवाली पर डायबिटीज मरीज न करें ये 5 गलतियां, वरना बिगड़ जाएगा ब्लड शुगर
शिवपाल सिंह यादव
UP Politics: उत्तर प्रदेश में इन दिनों लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक दलों में गहमा-गहमी है. वहीं, इस बार यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने का दावा करने वाली सपा के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी जिलेवार समीक्षा बैठकें कर कार्यकर्ताओं को निर्देश दे रहे हैं. अब अखिलेश यादव के यूपी के कन्नौज जिले से चुनाव लड़ने की चर्चा शुरू हो गई हैं. सियासत के जानकारों का कहना है कि अब अखिलेश लोकसभा चुनाव में दांव ठोकने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.
संवाददाता के अनुसार, समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने अपने भतीजे अखिलेश यादव को लेकर इच्छा जताई है कि वह कन्नौज से ही चुनाव लड़ें. क्योंकि कन्नौज उत्तर प्रदेश की ऐसी लोकसभा सीट है, जिस पर हमेशा से समाजवादी पार्टी का दबदबा रहा है, हालांकि वर्तमान में इस पर भाजपा का कब्जा है. साल 1998 से 2014 तक इस सीट पर सपा का ही कब्जा रहा है.
1998 के चुनाव में प्रदीप सिंह और फिर 1999 में सपा संस्थापक मुलायम सिंह और फिर 2000 के उपचुनाव में अखिलेश यादव और 2004 और 2009 के चुनाव में भी अखिलेश यादव ने ही इस सीट पर जीत दर्ज कराई थी. इसके बाद साल 2012 के उपचुनाव और 2014 के उपचुनाव में अखिलेश की पत्नी व यादव परिवार की बहू डिंपल यादव ने इस सीट पर जीत हासिल की थी, लेकिन साल 2019 में हुए चुनाव में जनता ने भाजपा के नेता सुब्रत पाठक को चुना और इस चुनाव में डिंपल यादव हार गई थीं.
सपा महासचिव शिवपाल यादव पूर्व विधायक अनिल दोहरे को श्रद्धांजलि देने कन्नौज पहुंचे. उसके बाद वह पार्टी के कार्यालय गए. जहां पत्रकारों ने उनसे पूछा कि, अखिलेश यादव कहां से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे? इस पर शिवपाल यादव ने जवाब देते हुए कहा कि, उनकी इच्छा है कि अखिलेश कन्नौज से चुनाव लड़ें. हालांकि इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, जहां से चुनाव लड़ना चाहें वहां से लड़ें. शिवपाल बोले- ‘हम उनके लिए प्रचार भी करेंगे. नवंबर से पार्टी के प्रचार अभियान में जुटेंगे.’ शिवपाल के इस बयान के बाद से ही अखिलेश के चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…