श्रेयस अय्यर और युवराज सिंह
Yuvraj Singh On Shreyas Iyer: वर्ल्ड कप 2023 का पांचवां मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया. जिसमें भारत ने 6 विकेट से जीत हासिल की. भारतीय पारी के दौरान टॉप के तीन बल्लेबाज बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. श्रेयस अय्यर खराब शॉट मारकर कैच आउट हो गये. अय्यर ने जिस तरीके से अपना विकेट गंवाया, उसे लेकर पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने नाराजगी जाहिर की है. युवराज ने अपना गुस्सा एक्स पर एक पोस्ट के जरिए निकाला.
युवराज सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि नंबर चार पर खेलने वाले बल्लेबाज को प्रेशर झेलने की आदत होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जब टीम पारी को संभालने की कोशिश करे तो अय्यर को बेहतर समझ के साथ खेलने की जरूरत है. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 199 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के टॉप तीन बल्लेबाज बिना रन बनाए आउट हो गये. तीन विकेट गिरने के बाद विराट कोहली और केएल राहुल ने पारी को संभाली.
टीम इंडिया के टॉप तीन बल्लेबाज के दो रन पर आउट होने के बाद विराट कोहली और केएल राहुल ने पारी को संभाली. दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए शानदार 165 रनों की साझेदारी की और मैच को जीत की दहलीज पर लाकर रख दिया. विराट कोहली 85 रन बनाकर आउट हो गये. उसके बाद क्रीज पर आए हार्दिक पांड्या ने केएल राहुल के साथ जीत तक बने रहे. केएल राहुल ने 97 रन की पारी खेली और हार्दिक पांड्या के साथ जीत तक बने रहे. पांड्या ने 8 गेंद में नाबाद 11 रन बनाए.
ये भी पढ़ें- World Cup 2023 IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की शर्मनाक हार के बाद स्टीव स्मिथ ने तोड़ी चुप्पी, बताया कहां हुई गलती
एक्स पोस्ट पर युवराज ने कोहली और राहुल को लेकर लिखा कि वो अभी भी यह नहीं समझ पा रहे हैं कि केएल राहुल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी क्यों नहीं कर रहे हैं. जबकि वह चौथे नंबर पर खेलते हुए पाकिस्तान के खिलाफ शतक बनाये हैं. युवी ने कोहली का कैच ड्रॉप करने को लेकर लिखा कि विराट का कैच ड्राप न करें, नहीं तो वह मैच को आपसे काफी दूर ले जा सकते हैं.
Delhi Metro Diwali Timings: दिवाली के मौके पर दिल्ली मेट्रो का टाइमटेबल बदल गया है.…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…
धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…
धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…
Notice Movie Review: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद फिल्म 'Notice' में…