देश

“DM के मुंह पर थूकिये कोई धारा नहीं लगेगी”, RJD विधायक सुधाकर सिंह ने दिया विवादित बयान

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी से विधायक सुधाकर सिंह (Sudhakar singh) ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. वैसे तो अक्सर वह अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं और कई मौके पर अपनी ही सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा देते हैं. उन्होंने एक बार फिर से नीतीश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए भ्रष्ट अधिकारियों पर थूकने की सलाह दी है. सुधाकर सिंह ने कैमूर में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए बताया कि अधिकारियों को कैसे ठीक किया जाता है. उन्होंने शब्दों की मर्यादा को भूलते हुए उन्होंने कहा कि अधिकारियों को ठीक करने का आसान तरीका है कि उनके मुंह पर थूक दो. इसके बाद वो अपने आप कहीं चला जाएगा.

सुधाकर सिंह यहीं नहीं रुके. उन्होंने कहा कि अगर डीएम के मुंह पर अगर 100 आदमी थूकेगा तो कौन दफा लगाकर वह आपको जेल भेजेगा. इसमें कोई दफा नहीं लगेगा. आपको कुछ होगा.

‘अधिकारी सामने हो तो सभी मिलकर उन्हें ठेंगा दिखाइए’

आरजेडी विधायक ने आगे कहा कि आप लोग अधिकारियोंं को फूल माला क्यों पहनाते हैं. कलेक्टर के मुंह पर थूक दीजिये, अधिकारियों को जूते का माला पहना दीजिये, आपको कुछ नहीं होगा. उससे भी डर लगता है तो अफसरों को ठेंगा दिखाइए. उन्होंने आगे कहा कि, “सिर फोड़ियेगा तो 302 या 307 का मुकदमा लगेगा. लेकिन कलेक्टर के मुंह पर 100 लोग मिलकर थूक दीजिए, कलेक्टर को फटा हुआ जूता का माला पहनाइये, कौन सी दफा लगेगी? इस्तीफा देकर नौकरी से नहीं चला जायेगा तो आप कहिएगा.”

यह भी पढ़ें- आरजेडी विधायक ने आगे कहा कि आप लोग अधिकारियोंं को फूल माला क्यों पहनाते हैं. कलेक्टर के मुंह पर थूक दीजिये, अधिकारियों को जूते का माला पहना दीजिये, आपको कुछ नहीं होगा.

सुधाकर सिंह ने कहा कि अगर आपसे थूकने और जूते पहनाने का काम भी नहीं हो पा रहा है तो जिस चाक चौराहे पर अधिकारी सामने हो तो सभी मिलकर उन्हें ठेंगा दिखाइए. ऐसा करने पर आपके उपर कोई धारा नहीं लगेगा.

‘सिर फोड़िएगा तो कई धाराओं में केस हो जाएगा’

आरजेडी विधायक ने अधिकारियों पर थूकने, उन्हें जूतों की माला पहनाने को लोहियावादी तरीका बताया. उन्होंने लोगों से कहा कि अगर आप इनका विरोध लाठी-डंडों से करोगे या सिर फोड़िएगा तो आपके कई धाराओं में केस हो जायेगा. मैंने जो बताया वह तरीरा अपनाइयेगा तो कुछ नहीं होगा क्योंकि ये गांधीवादी तरीका है वह गांधीवादी हैं इसलिए ये गांधीवादी तरीका बताया. ऐसा करके देखिये, अधिकारी इस्तीफा देकर भाग जायेगा.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा: पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद दिग्विजय सिंह का ‘धर्म की सियासत’ पर करारा हमला

MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…

1 minute ago

शीतला माता मंदिर हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, एक और घायल ने तोड़ा दम, 16 हुई मृतकों की संख्या

Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…

2 minutes ago

दिल्ली हाई कोर्ट: पीएम की विदेश यात्राओं के उड़ान रिकॉर्ड आरटीआई में देने का CIC आदेश रद्द

दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की वायुसेना विमान यात्राओं के…

20 minutes ago

दिल्ली में दशानन को झटका! रावण से नहीं हुआ एक दिन इंतजार, खुद हुआ भस्म; देखें VIDEO

Ravan Dahan Viral Video Delhi: दिल्ली के पटेल नगर में दशहरे से एक दिन पहले…

29 minutes ago