देश

“…तो इस जन्म में दिल्ली नहीं जीत पाएंगे मोदी जी”- बजट पर घमासान के बीच सीएम केजरीवाल का बड़ा हमला

Delhi Budget: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बजट विवाद को लेकर दिल्ली विधानसभा सत्र में जमकर केंद्र सरकार पर बरसे. विधानसभा के सत्र को संबोधित करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि ऊपर से नीचे तक अनपढ़ लोगों की जमात है. उन्होंने कहा कि कल खबर चल रही थी कि इंफ्रास्ट्रक्चर से ज्यादा बजट विज्ञापन का है, जबकि इंफ्रास्ट्रक्चर का बजट 20,000 करोड़ रुपये और विज्ञापन का 550 करोड़ रुपये है.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज दिल्ली का बजट सदन में पेश किया जाना था. लेकिन केंद्र ने उस पर रोक लगा दी और हम आज (मंगलवार) बजट पेश नहीं कर सके. यह केवल संवैधानिक संकट नहीं है, यह संविधान पर हमला है. बता दें कि इस गतिरोध के बीच गृह मंत्रालय ने मंगलवार को दिल्ली का बजट पास कर दिया है.

हमारे पास कोर्ट जाने का विकल्प था लेकिन…

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “हमारे पास इस मुद्दे पर अदालत जाने का विकल्प था लेकिन हमने उनकी चार टिप्पणियों का जवाब दिया. आखिरकार केंद्र ने बजट को मंजूरी दे दी.” एलजी वीके सक्सेना पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि संविधान के अनुसार एलजी को कोई टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है. संविधान और सुप्रीम कोर्ट का आदेश कहता है कि तीन मामलों को छोड़कर, एलजी बाकी सभी फाइलों को मंजूरी देंगे, उन्हें फाइलों पर लिखने का अधिकार नहीं है.

इसके पहले, दिल्ली के सीएम ने पीएम मोदी को पत्र लिखा था और दिल्ली का बजट पास करने की अनुरोध किया था. विधानसभा सत्र के दौरान सीएम ने केंद्र पर बजट मंजूरी में देरी का आरोप लगाते हुए दावा किया कि सभी अधिकारी केंद्र सरकार से डरे हुए हैं. इस दौरान केजरीवाल ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करता हूं कि हमें लड़ने की जरूरत नहीं है. जहां घर, राज्य और देश में लड़ाई होती है, वे नष्ट हो जाते हैं. अगर हम मिलकर काम करेंगे तो हम आगे बढ़ेंगे.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Politics: अश्विनी वैष्णव के नए ‘अवतार’ से दिलचस्प हुई राजस्थान बीजेपी में सीएम फेस की रेस, वसुंधरा राजे-शेखावत की दावेदारी भी मजबूत

उनको तकलीफ है AAP क्यों जीत रही- केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने कहा, “उनको तकलीफ है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी बार-बार क्यों जीत रही है. उनको तकलीफ है कि दिल्ली में बीजेपी बार-बार क्यों हार रही है. मैं पीएम मोदी को कहना चाहता हूं कि अगर आप दिल्ली जीतना चाहते हैं तो मैं आपको एक मंत्र देता हूं- दिल्ली जीतने के लिए आपको दिल्ली के लोगों का दिल जीतना होगा. रोज-रोज लड़ाई-झगड़े करने से दिल्ली वाले आपको वोट नहीं देंगे.”

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मैंने दिल्ली में अगर 1000 स्कूल ठीक कर दिए, आपके पास तो बहुत पैसा है… आप हजार नए स्कूल बना दीजिए… मैंने दिल्ली में 550 मोहल्ला क्लीनिक बनाया… आप 5500 बनवा दें… देखिए फिर लोग केजरीवाल को वोट देना बंद कर देंगे. लेकिन आप केजरीवाल के 550 मोहल्ला क्लीनिक रोकने की कोशिश करेंगे, अगर आप हमारे स्कूलों को रोकने की कोशिश करेंगे और फिर दिल्ली जीतने का सोचेंगे तो… इस जन्म में तो नहीं जीत पाओगे मोदी जी..”

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

जब चंद्रशेखर संग हेलिकॉप्टर से लगाया गांव का चक्कर, जानिए जेपी के सिताब दियारा से आखिरी सफर की कहानी

Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…

7 minutes ago

करोड़ों के इलाज से दम तोड़ रहीं सांसें! SMA मरीजों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने की परमानेंट फंड की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…

12 minutes ago

सिर्फ चेतावनी नहीं, अब एक्शन चाहिए; दक्षिण एशिया में जानलेवा बनती गर्मी से निपटने के लिए भारत समेत 4 देश आए साथ

दक्षिण एशिया में बढ़ती गर्मी के बीच भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान ने हीटवेव और…

17 minutes ago

‘कानून अपने हाथ में ले रही है सरकार…’, डीजीपी नियुक्ति विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सरकार और डीजीपी को नोटिस

झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति और राज्य सरकार द्वारा डीजीपी नियुक्ति के नियमों…

24 minutes ago

अमृतसर पहुंचे सचिन पायलट; हरमंदिर साहिब में टेका माथा, बोले- ‘पंजाब की कानून-व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल’

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने अमृतसर स्थित श्री…

31 minutes ago

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के लिए नो-वोटिंग: BJP की किस पांसे से बैकफुट पर गए अखिलेश यादव?

UP Rajya Sabha Election Update: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर अब वोटिंग नहीं…

31 minutes ago