देश

Chhattisgarh: सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत, सीएम बघेल ने जताया दुख, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में एक पिकअप वैन और ट्रक के बीच हुई टक्कर में चार बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई है और 12 अन्य लोग घायल हो गए हैं. पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

वहीं, सीएम भूपेश बघेल इस घटना पर दुख जताया. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- बलौदाबाजार – भाटापारा मार्ग में बीती रात सड़क हादसे में ग्यारह लोगों की मृत्यु का समाचार बेहद दुखद है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिवारजनों को हिम्मत दे. जिला प्रशासन को घायलों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के भाटापारा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत खमरिया गांव के पास बृहस्पतिवार देर रात पिकअप वैन और ट्रक के बीच हुई टक्कर में वैन सवार 11 लोगों की मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि सिमगा क्षेत्र में खिलोरा गांव के रहने वाले लोग पिकअप वैन में सवार होकर एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने ​अर्जुनी गांव गए थे और वहां से लौटते समय खमरिया गांव के पास उनका वाहन ट्रक से टकरा गया. उन्होंने बताया कि इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए.

ये भी पढ़ें: UP News: यूपी रोडवेज बस हादसे में मृतक आश्रितों का मुआवजा डेढ़ गुना बढ़ा, अब इतनी होगी आर्थिक मदद की राशि

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने शवों और घायलों को अस्पताल भिजवाया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

लाल आतंक के गढ़ में पीएम मोदी की दीपावली! 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से कर दिया ये ऐलान

PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…

1 minute ago

इंद्रेश कुमार ने सोनिया गांधी की किताब पर उठाए सवाल, राहुल गांधी को भी घेर GEN-Z को दी नसीहत

Indresh Kumar slams Sonia Gandhi book: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार…

33 minutes ago

Diwali Safety Tips: पटाखों से हाथ-पैर जल जाएं तो क्या करें? जानें तुरंत राहत पाने के आसान फर्स्ट-एड टिप्स

Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…

1 hour ago

महालक्ष्मी के इस मंदिर में प्रसाद के रूप में भक्तों को मिलते हैं पैसे, धन के खजाने भरती है मां

मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…

1 hour ago