होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी (फोटो)
Rakhi Sawant On Adil: ‘ड्रामा क्वीन’ कही जाने वाली राखी सावंत इन दिनों अपने पति आदिल खान दुर्रानी को लेकर सुर्खियों में हैं. राखी ने कुछ महीने पहले मैसूर निवासी आदिल से शादी की थी. अब एक्ट्रेस अपने पति को लेकर नए खुलासे कर रही हैं. हाल ही में राखी ने खुलासा किया कि आदिल शोरूम का मालिक नहीं बल्कि ड्राइवर है.
जी हाँ, पिछले साल जब राखी सावंत ने आदिल खान को अपना बॉयफ्रेंड कहकर दुनिया के सामने पेश किया था तो उन्होंने कहा था कि आदिल बैंगलोर में एक शोरूम का मालिक है. राखी ने यह भी कहा था कि आदिल ने दुबई में उनके लिए एक नई कार और एक नई कार खरीदी है. तभी से दोनों सुर्खियों में थे राखी का दावा है कि उन्होंने मई 2022 में आदिल से शादी की थी और अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन भी करवाया था. हालांकि अब राखी का आरोप है कि आदिल फ्रॉड निकला.
ये भी पढ़ें- Saboor Aly On Javed Akhtar: जावेद अख्तर के फैज फेस्टिवल वाले बयान पर भड़कीं पाकिस्तानी एक्टर, जानें क्या बोलीं
आदिल के खिलाफ मैसूर में चल रहे कई मुकदमों के बाद उसे वहां की पुलिस हिरासत मिली है. राखी मैसूर भी पहुंच चुकी हैं. बीते दिन वह मैसूर के एक कोर्ट में गई और उसके बाद वह अपनी ससुराल भी चली गई. हालांकि ससुराल जाते ही उन्हें पता चला कि आदिल का परिवार वहां नहीं है और घर पर ताला लगा हुआ है. अब एक्ट्रेस ने रोते हुए एक वीडियो में बताया कि उन्हें अब पता चला है कि आदिल ड्राइवर है और वह झुग्गी में रहता है.
राखी ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि वह अब्बास जी का ड्राइवर है. जब वह आदिल का घर देखी तो उन्हें पता चलता है कि वह एक झुग्गी में रहता है. राखी ने ये भी कहा कि उन्हें घेरने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन कम से कम सच तो बोलना चाहिए. राखी ने कहा, ”आदिल ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी. हे भगवान, तुम कहाँ हो.
PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…
Anti Hindu Racism In USA: अमेरिका के सिएटल में दिवाली मना रहे हिंदुओं के कार्यक्रम…
Anant Singh News: अनंत सिंह की बेटी की शादी में पीएम मोदी और नीतीश-लालू को…
Indresh Kumar slams Sonia Gandhi book: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार…
Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…
मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…