देश

आज दोपहर तक दिल्ली पहुंचेगा 26/11 हमले का आरोपी तहव्वुर राणा, पटियाला हाउस कोर्ट में होगी पेशी, जानें किस जेल में रहेगा आतंकी

मुंबई के 26/11 अटैक के आरोपी आतंकी तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाया जा रहा है. प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे एक विशेष विमान से भारत लाया जा रहा है. विमान में कई एजेंसियों की टीमें मौजूद हैं. मिली जानकारी के अनुसार, तहव्वुर राणा आज (10 अप्रैल) दोपहर तक दिल्ली पहुंचेगा. दिल्ली पहुंचने के बाद एनआईए उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार करेगी और फिर पटियाला कोर्ट में पेश किया जाएगा. एनआईए उसकी रिमांड की मांग करेगी, जिससे उससे पूछताछ की जा सके.

वहीं इस पूरे ऑपरेशन की निगरानी खुद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल कर रहे हैं. तहव्वुर को भारत लाए जाने से पहले दिल्ली में NIA दफ्तर के बाहर सुरक्षा सख्त कर दी गई है. वहीं ये भी खबर है कि दिल्ली की तिहाड़ और मुंबई की एक जेल को तैयार किया जा रहा है, जहां उसे कड़ी सुरक्षा के बीच रखा जा सकता है.

ट्रंप ने प्रत्यर्पण की घोषणा की थी

हाल ही में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राणा की भारत में प्रत्यर्पण पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया था. इसके बाद भारत प्रत्यर्पित किए जाने से बचने की उसकी अंतिम कोशिश भी नाकाम हो गई थी. भारत में जांच अधिकारियों का हमेशा से मानना ​​रहा है कि राणा हेडली से ‘बड़ा अपराधी’ है और उसका भारत प्रत्यर्पण देश के आतंकवाद विरोधी अभियान के लिए एक बड़ी सफलता होगी.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्हाइट हाउस यात्रा के दौरान भारत को उसके प्रत्यर्पण की घोषणा की थी. उन्होंने पीएम मोदी के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनके प्रशासन ने ‘दुनिया के सबसे बुरे व्यक्ति’ राणा को ‘भारत में न्याय का सामना करने के लिए’ प्रत्यर्पित करने की मंजूरी दे दी है.

पहले पाकिस्तानी सेना में था डॉक्टर

1961 में पाकिस्तान में जन्मा राणा, पाकिस्तानी सेना में एक डॉक्टर के तौर पर काम कर चुका है. बाद में वह कनाडा चला गया और इमिग्रेशन सर्विस व्यवसायी बन गया. आतंकी हमलों से पहले, वह मुंबई गया था और ताज होटल में रुका था, जहां 26 नवंबर, 2008 को लश्कर आतंकियों ने हमला किया था.

यह भी पढ़ें- तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण से पहले अमित शाह से मिले एस जय शंकर और अजित डोभाल… अमेरिका से विशेष विमान में लाया जाएगा आतंकी

166 लोगों ने गंवाई थी जान

बता दें 26 नवंबर 2008 की रात को 10 आतंकवादियों ने मुंबई में कई स्थानों पर एक साथ हमला किया था. उन्होंने दो पांच सितारा होटल, एक अस्पताल, रेलवे स्टेशनों और एक यहूदी केंद्र को निशाना बनाया. हमलों में छह अमेरिकियों समेत कुल 166 लोग मारे गए थे. इन हमलों को 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों ने अंजाम दिया था जिनमें से 9 को मार गिराया गया. हमले में शामिल एक आतंकी अजमल कसाब को गिरफ्तार कर लिया गया जिसे 21 नवंबर, 2012 को पुणे की यरवडा जेल में फांसी दे दी गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

22 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

31 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

36 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

50 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

54 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

1 hour ago