देश

ओल्ड राजेंद्र नगर में डूबने से 3 स्टूडेंट्स की मौत मामला: सुप्रीम कोर्ट 3 सप्ताह बाद करेगा सुनवाई

ओल्ड राजेन्द्र नगर में यूपीएससी की तैयारी करने वाले तीन स्टूडेंट्स की बेसमेंट में डूबने से हुई मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट 3 सप्ताह बाद सुनवाई करेगा. मामले की सुनवाई के दौरान एमिकस क्यूरी सिद्धार्थ दवे ने कहा कि बुनियादी ढांचे, कोचिंग सेंटरों की सुरक्षा पर मॉडल नियमों का मसौदा सर्कुलेट किया है, लेकिन अभी तक कोई सुझाव नहीं मिला है. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने कहा था कि कोचिंग सेंटरों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यूनिफॉर्म स्टैंडर्ड रखने की जरूरत है.

कोचिंग संस्थानों को डील करने के लिए कानून

एमिकस क्यूरी सिद्धार्थ दवे ने कोर्ट को बताया था कि फायर सेफ्टी, फी रेग्युलेशन, स्टूडेंट्स और क्लास रूम के एरिया का रेश्यो, स्टूडेंट्स-टीचर रेश्यो, सीसीटीवी, मेडिकल फैसिलिटी, मेंटल हेल्थ केयर और काउंसलिंग जैसे मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत है. उन्होंने सुझाव दिया था कि सभी राज्यों को इस मामले में प्रतिवादी बनाए जाने की जरूरत है. सात राज्यों में कोचिंग संस्थानों को डील करने के लिए कानून है.

ये भी पढ़ें- छतीसगढ़ शराब नीति घोटाला मामला: पूर्व IAS अधिकारी अनिल टूटेजा को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका का किया निपटारा

कोचिंग सेंटर बच्चों की जिंदगी से खेल रहे

पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा था कि कोचिंग सेंटर बच्चों की जिंदगी से खेल रहे है. कोचिंग सेंटर तो डेथ चैंबर बन गए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी को नोटिस जारी कर पूछा था कि कोचिंग सेंटर में क्या सेफ्टी के नियम लागू किए गए है. सुप्रीम कोर्ट ने अटॉर्नी जनरल को इस मामले में कोर्ट की सहायता करने को कहा था. साथ ही कोर्ट ने कहा था कि हमारा ये सोचना है कि अगर कोचिंग सेंटर सेफ्टी नॉर्म को पूरा नहीं करते तो इनको ऑनलाइन मोड़ में कर दिया जाना चाहिए, लेकिन फिलहाल हम ये नही कर रहे है. कोर्ट ने कहा कि मानदंडों में उचित वेंटिलेशन, सुरक्षा मार्च, हवा और रोशनी शामिल होना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘मुझे फुटबॉल की तरह फेंका’… दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान बोले सौरभ भारद्वाज, पुलिस पर महिला से बदसलूकी का आरोप

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आप और…

5 minutes ago

‘दिवालिया मामले से लगातार मौतों तक..’, क्या है नोएडा के सुपरनोवा का इतिहास?

Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…

36 minutes ago

‘देवरिया कांड से गोरखपुर के शिव तिवारी तक…’, क्या अखिलेश यादव पर भरोसा करेगा ब्राह्मण समाज? पढ़ें- EXPLAINER

UP Brahmin Vote Bank: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव यूपी की योगी सरकार पर…

47 minutes ago

मां की तबीयत बिगड़ी तो भावुक हुए पवन सिंह, अस्पताल से सामने आई तस्वीर, ज्योति सिंह ने किया रिएक्ट

Pawan Singh Mother Hospitalized: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत…

1 hour ago

‘बाल पकड़ जमीन पर घसीटा…’ मुजफ्फरपुर में पीड़िता पर पुलिस की बर्बरता, वीडियो VIRAL

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में न्याय की गुहार लगाने ससुराल पहुंची महादलित महिला को…

2 hours ago

शहीद का शव लेकर निकली एंबुलेंस का भीषण एक्सीडेंट, 4 की मौत से मचा कोहराम, सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा

UP News: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर…

2 hours ago