दुनिया

भारत के स्वर्ण भंडार में अब 882 टन Gold, वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट- सिर्फ अक्टूबर में 27 टन सोना खरीदा

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अक्टूबर 2024 में 27 टन सोना खरीदकर देश के कुल स्वर्ण भंडार को 882 टन तक पहुंचा दिया है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) द्वारा गुरुवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष जनवरी से अक्टूबर के बीच भारत द्वारा कुल 77 टन सोने की खरीद की गई है. यह मात्रा वर्ष 2023 की समान अवधि की तुलना में पांच गुना अधिक है.

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की ओर से बताया गया कि भारत के कुल स्वर्ण भंडार में से 510 टन सोना देश के भीतर रखा गया है. इस साल अक्टूबर में हुई खरीदारी के कारण, वैश्विक सोने की खरीदारी में भारत का योगदान खासतौर पर बढ़ा है.

वैश्विक स्तर पर सोने की खरीद में उछाल

केंद्रीय बैंकों ने अक्टूबर में कुल 60 टन सोना खरीदा. इस खरीदारी में भारत, तुर्की और पोलैंड ने प्रमुख भूमिका निभाई. तुर्की ने जनवरी से अक्टूबर के बीच 72 टन और पोलैंड ने 69 टन सोना अपने भंडार में जोड़ा. इन तीन देशों की खरीदारी कुल वैश्विक शुद्ध खरीद का 60% हिस्सा है.

इस्‍ल‍ामिक मुल्‍क तुर्की और पोलैंड की खरीद

तुर्की के केंद्रीय बैंक ने अक्टूबर में 17 टन सोना खरीदा, जो दिसंबर 2023 के बाद सबसे बड़ा मासिक आंकड़ा है. वहीं, पोलैंड के केंद्रीय बैंक ने अक्टूबर में 8 टन सोने की खरीद की. पोलैंड अपने कुल भंडार का 20% सोने में परिवर्तित करने की योजना पर काम कर रहा है.

अन्य देशों द्वारा की गई सोने की खरीद

कजाकिस्तान: पांच महीने की बिक्री के बाद, कजाकिस्तान ने अक्टूबर में 5 टन सोना खरीदा.

चेक गणराज्य: लगातार 20वें महीने सोने की खरीद करते हुए, इसने अपने स्वर्ण भंडार में 2 टन सोना जोड़ा.

घाना: इस अफ्रीकी देश ने अक्टूबर में 1 टन सोना खरीदकर अपना स्वर्ण भंडार 28 टन तक पहुंचा दिया.

यह भी पढ़िए: शादी सीजन में सोने के दाम में आई जबरदस्त गिरावट, जानें 10 ग्राम की क्या रह गई कीमत?

  • भारत एक्‍सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

सोनिया गांधी नागरिकता मामले में दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट, तुगलक रोड एसएचओ तलब

सोनिया गांधी की नागरिकता और 1980 की वोटर लिस्ट में नाम दर्ज होने के मामले…

14 minutes ago

थिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पूरी हुई परंपरा

मदुरई की थिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दीपथून स्तंभ पर कार्तिगई…

14 minutes ago

चंद्रशेखर आजाद पर केस दर्ज करने की याचिका पर राऊज एवेन्यु कोर्ट का फैसला सुरक्षित, 23 दिसंबर को सुनाया जाएगा आदेश

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ दुष्कर्म के आरोपों में एफआईआर दर्ज करने की मांग…

25 minutes ago

परिसीमन पर महासंग्राम! खरगे बोले – 850 सीटें करके सत्ता पर कब्जा चाहती है BJP, सरकार ने कहा – महिलाओं के लिए ला रहे हैं आरक्षण

परिसीमन विधेयक और लोकसभा सीटों की संख्या 850 तक बढ़ाने के प्रस्ताव पर राजनीति तेज…

34 minutes ago

तमिलनाडु में काम, बंगाल में पकड़े गए 8 संदिग्ध! लालगोला पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Bangladesh Nationals Detained: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में लालगोला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना…

40 minutes ago

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कर्नल सोफिया पर विवादित टिप्पणी का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी मामले में मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह…

45 minutes ago