देश

RSS के अवध प्रांत प्रचारक सहित 300 स्वयंसेवक व मातृ शक्ति ने देखी ‘The Kerala story’ फिल्म

Lucknow: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्वामी विवेकानन्द साप्ताहिक मिलन एवं राष्ट्रीय पर्व एवं उत्सव समिति द्वारा द केरला स्टोरी (The Kerala story) फिल्म का प्रोमो शो रिवर साइट मॉल के आईनॉक्स में शनिवार को हुआ. इस मौके पर आरएसएस के अवध प्रांत प्रचारक कौशल सहित सभी वरिष्ठ प्रचारक एवं स्वयंसेवकों ने द केरला स्टोरी का शो एक साथ देखा.

कार्यक्रम संयोजक ललित ने बताया कि साप्ताहित मिलन की इस पहल के पीछे उद्देश्य यह है कि जबरन धर्मांतरण, लव जिहाद जैसे मुद्दों से न केवल आम लोगों को बल्कि स्वयंसेवकों को भी परिचित होना चाहिए. यही स्वयंसेवक जब सामान्य जन में जाएंगे तो राष्ट्र विरोधी, धर्म विरोधी, संस्कृति विरोधी गतिविधियों के विषय में लोगों को जागरुक कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें- अदा शर्मा की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, विरोध प्रदर्शन और बैन के बीच भी The Kerala Story ने पार किए 50 करोड़

शनिवार को आईनॉक्स में दोपहर में हुए शो में करीब 300 स्वयं सेवकों और मातृ शक्ति के साथ परिजनों ने द केरला स्टोरी फिल्म देखी. इसके लिए पूरा शो बुक किया गया था. फिल्म के समापन के बाद स्वयं सेवकों और मातृ शक्तियों ने लगाए गए वॉलपेपरों पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी, जिसमें हिंदू जनमानस के साथ हो रहे षडयंत्र के खिलाफ आवाज उठाने के संकल्प के साथ फिल्म के निर्माता-निर्देशकों सहित फिल्म से जुड़े सभी लोगों को धन्यवाद दिया गया.

वहीं, 5 मिनट के एक प्रबोधन में संकल्प लिया गया कि जितने भी सदस्य यहां उपस्थित होकर धर्म और संस्कृति के खिलाफ चल रहे प्रोपेगेंडा को उजागर करने वाली फिल्म को देखकर जा रहे हैं वह संकल्प लें कि प्रत्येक व्य़क्ति 1-1 गोष्ठी का आयोजन करेगा, जिसमें वह अन्य लोगों को अपने परिचितों व सम्पर्क के संबंधियों को यह बताएगा कि किस प्रकार देश विरोधी ताकतें सक्रिय होकर हमारे खिलाफ षडयंत्र कर रही हैं. बता दें कि शो शुरू होने से पहले यहां वंदे मारतम और भारत माता की जय के नारे लगाए गए.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

7 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

7 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

7 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

7 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

8 hours ago