खेल

RCB vs RR: डु प्लेसिस-मैक्सवेल की फिफ्टी, अनुज रावत की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, राजस्थान के सामने 172 रन का लक्ष्य

RCB vs RR, IPL 2023:  आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीता और जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आरआर के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुना. ग्लेन मैक्सवेल (54 रन), फाफ डु प्लेसिस (55 रन) और अनुज रावत की छोटी मगर इम्पैक्ट फुल पारी के दम पर आरसीबी ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए.

अनुज रावत की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

शुरुआत में लड़खाड़ई आरसीबी की पारी को पहले ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डु प्लेसिस ने संभाला लेकिन इस पारी को फिनिशिंग टच दिया युवा भारतीय बल्लेबाज अनुज रावत ने. उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर आरसीबी ने राजस्थान को 172 रन का लक्ष्य दिया. बता दें सिर्फ 11 गेंदों में इस युवा बल्लेबाज ने 3 चौके और 2 छक्के लगाए और 29 रन ठोक दिए.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: ‘हमारी भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं…,’ भज्‍जी ने MS Dhoni से ऐसा क्यों कहा..?

दोंनो टीमों की प्लेइंग-11…

RR: संजू सैमसन (C & WK), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, जो रूट, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, आर अश्विन, एडम जम्पा, संदीप शर्मा, केएम आसिफ और युजवेंद्र चहल.

इम्पैक्ट प्लेयर्स : देवदत्त पडिक्कल, रियान पराग, कुलदीप यादव, डोनोवन फरेरा, नवदीप सैनी.

RCB: फाफ डु प्लेसिस (C), विराट कोहली, अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (WK), माइकल ब्रेसवेल, वेन पार्नेल, कर्ण शर्मा, हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज.

इम्पैक्ट प्लेयर्स : विजयकुमार वैशाख, फिन एलेन, शाहबाज अहमद, हिमांशु शर्मा, सुयश प्रभुदेसाई

Amit Kumar Jha

Recent Posts

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा: पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद दिग्विजय सिंह का ‘धर्म की सियासत’ पर करारा हमला

MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…

2 minutes ago

शीतला माता मंदिर हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, एक और घायल ने तोड़ा दम, 16 हुई मृतकों की संख्या

Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…

2 minutes ago

दिल्ली हाई कोर्ट: पीएम की विदेश यात्राओं के उड़ान रिकॉर्ड आरटीआई में देने का CIC आदेश रद्द

दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की वायुसेना विमान यात्राओं के…

21 minutes ago

दिल्ली में दशानन को झटका! रावण से नहीं हुआ एक दिन इंतजार, खुद हुआ भस्म; देखें VIDEO

Ravan Dahan Viral Video Delhi: दिल्ली के पटेल नगर में दशहरे से एक दिन पहले…

29 minutes ago