देश

Madhya Pradesh News: छतरपुर के कुएं में हुआ जहरीली गैस का रिसाव, दम घुटने से 4 लोगों की मौत; मचा हड़कंप

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में आज दुखद घटना हुई. वहां गढ़ी मलहरा थाना क्षेत्र के कुर्राहा गांव में एक कुएं से जहरीली गैस का रिसाव हुआ, जहां दम घुटने से चार लोगों की जान चली गई. इससे गांव में हड़कंप मच गया.

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को यह घटना तब घटी, जब कुर्राहा गांव के गुरार मोहल्ले स्थित एक आवास में मौजूद कुएं में लोग सफाई करने उतरे थे, उसी दौरान उनका दम घुटने लगा. वे कुछ ही देर कुएं के अंदर ही बेहोश हो गए. फिर उन्हें बचाने के लिए एक और शख्स कुएं में उतरा और वह भी बेहोश हो गया. इसके बाद घर के लोगों ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग वहां आएं. एक-एक करके दो और लोग उस कुएं में पड़े लोगों को बचाने के लिए उतरे तो वे भी बेहोश हो गए.

डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया

इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया. किसी तरह मामले की जानकारी गढ़ी मलहरा थाना पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने चारों लोगों को कुएं से बाहर निकाला और इलाज के लिए छतरपुर जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया.

इस घटना के बाद वहां मातम पसरा है. बताया जा रहा है कि कुएं में जहरीली गैस के रिसाव की वजह से हादसा हुआ है. जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि मृतकों में शेख बशीर, शेख असलम, शेख अल्ताफ और मुन्ना कुशवाहा शामिल हैं. उन मृतकों के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

मृतकों के परिजनों का प्रशासन पर आरोप

जिला अस्पताल के डॉक्टर ने भी कुएं में जहरीली गैस रिसाव होने की आशंका जताई है. मृतकों के परिजनों का आरोप है कि उन्होंने पुलिस और एम्बुलेंस दोनों को सूचना दी थी. लेकिन, दोनों ने मौके पर पहुंचने में काफी देर कर दिया.

पहले भी कुएं में उतरने से लोगों की मौत हुई थी

कुछ महीने पहले एमपी के कटनी, छत्तीसगढ़ के कोरबा और सक्ती जिले में भी कुएं में उतरने से कई लोगों की मौत हुई थी. बहरहाल, आज की घटना के संबंध में बताया जाता है कि गढ़ी मलहरा थाना क्षेत्र के कुर्राहा गांव में एक कुएं में दम घुटने से चारों की जान गई.

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago