गाजीपुर नाले में महिला और उसके तीन साल के बेटे की मौत के मामले में दायर याचिका पर हाई कोर्ट 5 अगस्त को सुनवाई करेगा. याचिका में डीडीए, दिल्ली के उपराज्यपाल, दिल्ली पुलिस और केंद्रीय आवास एवं शहरी मंत्रालय को पक्षकार बनाया गया है और याचिका में डीडीए के ठेकेदार और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है.
दिल्ली हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ इस मामले में सुनवाई कर रही है. हालांकि याचिकाकर्ता की ओर से तत्काल सुनवाई की मांग की गई थी, लेकिन कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है. यह याचिका मयूर विहार फेज तीन के निवासी झुन्नू लाल की ओर से दायर की गई है. याचिका में पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की गई है.
याचिका में कहा गया है कि बारिश के कारण दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने और उसे कम करने के लिए नीतियां बनाने और अपनाने के लिए प्रतिवादियों को निर्देश जारी करें और दिल्ली के सभी खुले नालों को तत्काल प्रभाव से ढकने का निर्देश दें. याचिका में अधिकारियों को दिल्ली में जारी सभी नाली निर्माण परियोजनाओं का व्यापक ऑडिट करने, बैरिकेड्स, चेतावनी संकेत और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सहित उचित सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की गई है. याचिका में पुलिस को एफआईआर दर्ज करने और घटना की जांच शुरू करने के निर्देश देने की मांग की गई है.
यह भी पढ़ें- अंध विश्वास, जादू-टोने जैसी प्रथाओं को खत्म करने की मांग वाली याचिका वापस ली गई, जानें अदालत ने क्या कहा
बता दें कि तनुजा (22) और उसका 3 साल का बेटा प्रियांश पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में एक साप्ताहिक बाजार गए थे. उसी दौरान नाले में गिर गए थे. यह घटना करीब रात 8 बजे खोड़ा कॉलोनी इलाके के पास हुई. वहाँ पर सड़क किनारे नाले का निर्माण कार्य चल रहा था.
-भारत एक्सप्रेस
AQI Today: दिवाली के बाद उत्तर भारत के कई शहरों में वायु गुणवत्ता बेहद खतरनाक…
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट मई 2027 तक सौंपी जानी है. केंद्रीय…
Nvidia के CEO जेंसेन हुआंग ने पत्नी से बेवफाई की बात स्वीकार की है. चीनी…
Chhath Special Trains: छठ पूजा के मद्देनजर दिल्ली के विभिन्न स्टेशनों से बिहार के लिए…
Gauhati High Court: हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि बिना औपचारिक…
Delhi High Court: 'वारिस पंजाब दे' संगठन द्वारा राजनीतिक पार्टी के रूप में रजिस्ट्रेशन के…