देश

हरियाणा में भीषण सड़क हादसा, स्कूल बस पलटने से 6 बच्चों की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. गुरुवार (11 अप्रैल) को एक स्कूली बस अनियंत्रित होकर पलट गई. जिसमें 6 स्कूली बच्चों की मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

बस पलटने से 6 बच्चों की मौत

मिली जानकारी के अनुसार, महेंद्रगढ़ के कनीना कस्बे में एक निजी स्कूल की बस छात्रों को लेकर स्कूल जा रही थी, तभी अचानक बस के ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया. जिससे बस पलट गई. बस पलटते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई. हादसे में 6 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल हो गए.

यह भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो में होली खेलकर रील बनाने वालीं दोनों लड़कियां गिरफ्तार, जानें, क्या है पूरा मामला

छुट्टी के दिन खुला था स्कूल

बताया जा रहा है कि ईद की सरकारी छुट्टी होने के बाद भी जीएल पब्लिक स्कूल खुला था. स्कूल की बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी, तभी उन्हांनी गांव के पास पलट गई. बस में करीब 40 बच्चे सवार थे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

1 hour ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

1 hour ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

2 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

2 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

3 hours ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

3 hours ago