देश

Eid-2024: मेरठ में पुलिस और नमाजियों के बीच नोकझोंक, सड़क पर नमाज अदा करने से किया था मना, लगे ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे

Eid-2024 in Meerut: देश भर के मुस्लिम समाज में आज ईद का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. रमजान महीने के पूरा होने के बाद ईद के त्यौहार की खुशियां देखते ही बन रही हैं. इसी बीच मेरठ महानगर से पुलिस और नमाजियों के बीच नोकझोंक को लेकर खबर सामने आ रही है.

बताया जा रहा है कि सुबह सवा आठ बजे शाही ईदगाह में नमाज अदा की गई, जिसमें हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे. इसी बीच सड़क पर नमाज अदा करने से पुलिस प्रशासन ने मना किया तो नमाजियों ने विरोध शुरू कर दिया. इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक शाही ईदगाह में नमाजियों की संख्या बढ़ने लगी तो लोगों ने सड़क पर ही नमाज अदा करने की कोशिश की. इसी बीच पुलिस ने सड़क पर नमाज अदा करने के लिए मना किया तो नमाजियों ने विरोध कर दिया. हालांकि पुलिस ने किसी की नहीं सुनी और उनको वहां से किसी अन्य स्थान पर जाकर नमाज अदा करने के लिए कहा.

बता दें कि सड़क पर नमाज अदा करने को लेकर पहले ही मेरठ में पुलिस-प्रशासन ने निर्देश जारी कर दिए थे और कहा था कि सड़क पर नमाज अदा न की जाए. मेरठ में पुलिस-प्रशासन ने सड़क के बजाए किसी अन्य स्थान पर नमाज अदा करने के निर्देश दिए थे. तो वहीं नोकझोंक के दौरान मुस्लिम समाज ने ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे लगाए.

ये भी पढ़ें-Israel: भारत से 6000 श्रमिक अप्रैल-मई में पहुंचेंगे इजराइल, युद्ध के कारण निर्माण क्षेत्रों में आई भारी कमी

पुलिस ने की बैरिकेडिंग

ईदगाह परिसर के भर जाने के कारण पुलिस ने दिल्ली रोड पर बेरिकेडिंग कर दी और सड़क पर नमाज अदा करने के लिए रोकने की कोशिश की. इसी दौरान नमाजियों ने विरोध शुरू कर दिया. नमाजियों ने ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे लगाने शुरू कर दिए और पुलिस का विरोध किया. हालांकि पुलिस ने नमाज को लेकर पहले दिए गए निर्देंशो के बारे में बताया. इसके बाद नमाजी ईदगाह और मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए चले गए. हालांकि इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा.

वहीं इस घटना का विरोध करते हुए मेरठ में शाही ईदगाह में नमाज अदा करने पहुंचे कारी शफीकुर्रहमान ने कहा कि हिंदुस्तान में मुसलमान किराएदार नहीं है, बल्कि साझेदारी है. वह बोले कि हमारे देश में पिछले 10 वर्ष से ऐसा माहौल बना हुआ है, जिसे आपसी भाईचारा कटता चला जा रहा है, जबकि हमारा देश हिंदू मुस्लिम के भाईचारे के नाम से जाना जाता था. वह बोले कि जो मुल्क में चल रहा है वह ठीक नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

2 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

2 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

3 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

3 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

3 hours ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

3 hours ago