Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली मेट्रो में होली खेलकर रील बनाने वालीं दोनों लड़कियां गिरफ्तार, जानें, क्या है पूरा मामला

मेट्रो ट्रेन में अश्लील तरीके से होली खेलकर रील बनाने वाली दोनों लड़कियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों युवतियों पर 8 अप्रैल को नेताजी सुभाष प्लेस मेट्रो पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज हुई थी.

Reels in delhi metro

मेट्रो में रील बनाने वालीं दोनों लड़कियां गिरफ्तार

मेट्रो ट्रेन में अश्लील तरीके से होली खेलकर रील बनाने वाली दोनों लड़कियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों युवतियों पर 8 अप्रैल को नेताजी सुभाष प्लेस मेट्रो पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज हुई थी. पुलिस ने आईपीसी की धारा 294 (अश्लील हरकतें और गाने) और मेट्रो रेलवे (संचालन और रखरखाव) अधिनियम की धारा 59 के तहत मामला दर्ज किया था.

मेट्रो में बनाई थी रील

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि डीएमआरसी ने पुलिस से वायरल हुए वीडियो की जांच करने के लिए कहा था. पिछले महीने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसमें दो युवतियां मेट्रो में एक-दूसरे को रंग लगाते हुए रील बनाई थी. डीएमआरसी ने 2 अप्रैल को दिल्ली पुलिस को पत्र लिखा था.

पुलिस ने युवतियों को किया गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान नोएडा पुलिस से संपर्क किया गया. दोनों युवतियां ग्रेटर नोएडा की रहने वाली हैं. दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की. जिसमें उन्होंने बताया कि 21 मार्च को चलती मेट्रो ट्रेन में रील बनाई थी. हालांकि दोनों को थाने से ही सशर्त जमानत दे दी गई.

यह भी पढ़ें- सीएम केजरीवाल को एक और झटका, विजिलेंस विभाग ने मुख्यमंत्री के निजी सचिव को किया बर्खास्त

पुलिस ने लगाया था 80 हजार का जुर्माना

बता दें कि मेट्रो का वाडियो वायरल होने से पहले इन दोनों युवतियों का स्कूटी पर रील बनाने का एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें दोनों युवतियां एक-दूसरे को रंग लगा रही थीं. नोएडा पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए तीन लड़कियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था. पुलिस ने 80 हजार 500 रुपये का जुर्माना भी लगाया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital