देश

लखनऊ में बेटे ने ही कर डाली किसान की हत्या, अपने दोस्तों को बुलाकर लाया और पिता को गला दबाकर मारा

अनुज कुमार. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने पिता को ही बेरहमी से मार डाला. उसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने वादी बनकर केस भी दर्ज करवाया. हालांकि, जांच-पड़ताल में पुलिस को सच्चाई पता चल गई, जिसके बाद पुलिस ने इस हत्याकांड में आरोपी बेटे समेत 4 चार लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.

संवाददाता ने बताया कि मृतक की पहचान सोहनलाल यादव के तौर पर हुई है. वो एक किसान था. उसकी हत्या गला घोंटकर की गई थी. वह लखनऊ के मलिहाबाद में वाजिद नगर गांव का रहने वाला था. उसका शव मवेशियों के लिए बने हाते में तख्त पर पड़ा मिला था. उसके बेटे ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया था और पुलिस ने उसकी तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया था.

किसी को मालूम नहीं था कि बेटा ही कातिल है

शव की जांच के दौरान बॉडी पर 8 जगह चोट के निशान मिले, मगर किसी को ये बात मालूम नहीं थी कि कातिल उसका बेटा ही है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी तो सर्विलांस की मदद से मिले इनपुट और क्राइम टीम की जांच में साजिश की परतें खुलने लगीं. पुलिस ने सोहनलाल के बेटे विमल यादव को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की. उसने कबूला कि जमीन के लालच में अपने ही बाप को मौत के घाट उतारा.

पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद दी सूचना

डीसीपी पश्चिम राहुल राज ने मीडिया को बताया कि हत्यारोपी विमल यादव ने अपने साथी अरुण रावत, सुमित गौतम और अरुण रावत के साथ मिलकर गमछे के सहारे सोहनलाल की गला घोंटकर हत्या की थी. आरोपियों से पूछताछ में ये भी पता चला है कि विमल के पिता छोटे बेटे पवन यादव के साथ रहते थे. ये बात विमल को बहुत बुरी लगती थी. हत्या की वारदात से करीब 8-10 दिन पहले अपना धर्मकांटा बनवाने के लिए विमल ने पिता के नाम जमीन को अपने नाम एग्रीमेंट कराने के लिए कहा था, लेकिन पिता ने एग्रीमेंट करने के लिए मना कर दिया था, क्योंकि वह जमीन को छोटे बेटे पवन को देना चाहते थे.

यह भी पढ़ें: Nipah Virus Vs Corona: डराने वाले हैं निपाह वायरस से जुड़े ये आंकड़े, जानिए कोरोना से कितना ज्यादा खतरनाक है Nipah

पिता के फैसले से विमल आग बबूला हो गया. विमल ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतारने की योजना बना डाली. इसके लिए उसने अपने साथियों को तैयार किया और फिर एक दिन पिता को बेरहमी से मार डाला.

— भारत एक्सप्रेस

Anuj Kumar

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

32 minutes ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

36 minutes ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

45 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

58 minutes ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

1 hour ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

1 hour ago