देश

‘INDIA’ गठबंधन के लोगों ने रामचरितमानस का किया अपमान- अमित शाह का पलटवार, राम मंदिर को लेकर कांग्रेस-लालू पर किया बड़ा हमला

Amit Shah: 2024 के चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार पहुंचे हैं. यहां उन्होंने मधुबनी जिले के झंझारपुर में एक रैली को संबोधित किया. ललित कर्पूरी स्टेडियम से अमित शाह ने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने लालू यादव और नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू एक्टिव हो गए हैं और नीतीश इंएक्टिव. इन दोनों की जोड़ी तेल पानी जैसी है. उन्होंने कहा कि अभी यहां लालू-नीतीश जी की सरकार चल रही है. हर रोज़ बिहार के अंदर गोलीबारी, लूट, अपहरण, पत्रकारों की हत्या, दलितों की हत्या के किस्से बढ़ते जा रहे हैं. ये जो स्वार्थी गठबंधन बना है, वो फिर से बिहार को जंगलराज के रास्ते पर ले जा रहा है. अब आप समझ सकते हो कि बिहार कैसा चल रहा है.

अमित शाह ने आगे कहा कि रेलवे मंत्री रहते हुए लालू यादव ने अरबों का भ्रष्टाचार किया और नीतीश कुमार के साथ जा बैठे हैं. नीतीश कुमार यूपीए (UPA) के नाम से साथ नहीं आ सकते, इसलिए इन्होंने ‘INDIA’ गठबंधन नाम रखा है. नाम कोई भी बदले यह वहीं लालू प्रसाद यादव है जिसने बिहार को सालों तक पीछे धकेलने का काम किया है.

राममंदिर को लेकर बोला हमला

अमित शाह के अलायंस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यहां के कुछ लोग रामचरितमानस का अपमान कर रहे हैं. जेडीयू और आरजेडी का मेल तेल और पानी जैसा है, ये कभी एक नहीं हो सकते हैं. इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने राम मंदिर को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला- उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों ने, गठबंधन वालों ने इतने साल राम मंदिर नहीं बनवाया. अब जब बन रहा है तो इनके पेट में दर्द हो रहा है. 10 साल तक यूपीए सरकार में लालू यादव रहे, बिहार को सिर्फ 2 लाख करोड़ रुपये दिए. मोदी सरकार में बिहार को 9 साल में 5 लाख करोड़ रुपये दिए.

गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि कुछ दिन पहले ये लालू-नीतीश की सरकार ने फतवा जारी किया की बिहार में रक्षाबंधन की छुट्टी नहीं होगी, जन्माष्टमी की छुट्टी नहीं होगी, लेकिन इसके बाद बिहार की जनता ने जो आक्रोश दिखाया मैं उसका सम्मान करता हूं. उन्होंने आगे कहा कि बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर एनडीए की जीत होगी.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘दोस्ती और आतंकवाद एक साथ नहीं…!’ यूएन के मंच से जयशंकर ने पाकिस्तान को जमकर रगड़ा

S Jaishankar UNGA Speech 2026: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने UNGA के 81वें सत्र में…

34 minutes ago

14 घंटे में टूटेगा कुदरत का कहर! 85 की स्पीड से चक्रवाती तूफान और 19 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: IMD ने 27 सितंबर को दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक…

58 minutes ago

आज का राशिफल: वृद्धि योग और सूर्य कृपा से 4 राशियों पर बरसेगा धन, जानें मेष से मीन का पूरा भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज 27 सितंबर रविवार को वृद्धि योग और रेवती नक्षत्र का दुर्लभ…

3 hours ago

पितृ पक्ष 2026: प्रतिपदा श्राद्ध से शुरू होंगे पितरों के महाअनुष्ठान; नोट कर लें तर्पण का सबसे शुभ कुतुप मुहूर्त

पितृ पक्ष 2026 में 27 सितंबर को प्रतिपदा श्राद्ध से पूर्वजों के अनुष्ठान शुरू हो…

3 hours ago

आज का मेष राशिफल: मधुर वाणी से मात खाएंगे विरोधी, लेकिन पैसों के फैसले में बरतें सावधानी

आज मेष राशि वालों की तरक्की देखकर कुछ लोग जलेंगे, लेकिन क्या कोई करीबी ही…

3 hours ago