देश

मतदान के दिन AAP ने BJP पर वोटरों को पैसे बांटने का आरोप लगाया, सोशल मीडिया पर डाले वीडियो

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा के लिए आज सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है. अलग-अलग विधानसभाओं में लोग सबह से वोट डालने के लिए कतारों में खड़े है. इसी बीच आप नेताओं और पुलिस के बीच कई विधानसभाओं से बहस की खबर सामने आ रही है. दिल्ली के जंगपुरा में आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी (BJP) के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए. आप कार्यकर्ताओं के साथ मनीष सिसोदिया भी खड़े रहे. यहां जमकर नारेबाजी हुई. आप कार्यकर्ताओं ने चोर – चोर के नारे लगाए. वहीं भाजपा कार्यकर्ता ने मनीष सिसोदिया का विरोध किया. बताया जा रहा है कि मनीष सिसोदिया की पुलिस से बहस भी हुई है. मनीष सिसोदिया ने भाजपा नेताओं पर पैसे बांटने का आरोप लगाया है.

सरेआम मतदाताओं को पैसे बांट रहे हैं

आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए यह दावा किया है कि पार्टी के कार्यकर्ता सरेआम एक बिल्डिंग में मतदाताओं को पैसे बांट रहे हैं.आरोप है कि यह सब दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग की निगरानी में हो रहा है. इसके अलावा एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में आम आदमी पार्टी ने बताया है कि भाजपा के गुंडे राष्ट्रपति भवन के पास स्थित बूथ नंबर 27, एन ब्लॉक में पैसे बांट रहे थे. जब आरोप लगाने वाला व्यक्ति वहां पहुंचा, तो वे लोग भाग गए.

आम आदमी पार्टी का आरोप है कि चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस इस प्रकार के चुनावी घोटालों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही. जबकि आम आदमी पार्टी के इन पोस्ट पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए चुनाव आयोग ने कहा कि उन्होंने स्थिति का संज्ञान लिया है. उनके त्वरित प्रतिक्रिया दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. वे सभी तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई करेंगे.

इसके अलावा ग्रेटर कैलाश में आप नेता राघव चढ्ढा और पुलिस के बीच भी बैरिकेडिंग को लेकर बहस होने की खबर सामने आ रही है.


ये भी पढ़ें: Delhi Assembly Election 2025: कैसा रहा था पिछला चुनाव… इस चुनाव में कौन-कौन सी हैं हॉट सीटें


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

10 minutes ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

15 minutes ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

22 minutes ago

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

1 hour ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

1 hour ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

2 hours ago