Categories: देश

आतिशी आज लेंगी दिल्ली के छठे सीएम पद की शपथ, शीला दीक्षित के बाद होंगी तीसरी महिला मुख्यमंत्री

Delhi New CM Atishi Oath Today: ‘आप’ नेता आतिशी शनिवार को दिल्ली के छठे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी. उपराज्यपाल वी.के.सक्सेना शाम 4.30 बजे राज निवास में आतिशी और उनके मंत्रिपरिषद को शपथ दिलाएंगे. चार मौजूदा मंत्री गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन अपनी जगह बरकरार रखेंगे जबकि दलित विधायक मुकेश अहलावत कैबिनेट में नया चेहरा होंगे. एक मंत्री पद अभी भी खाली रहेगा. भाजपा की सुषमा स्वराज और कांग्रेस की शीला दीक्षित के बाद आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी.

केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी को चुना गया विधायक दल का नेता

केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी को विधायक दल का नेता चुना गया. इससे पहले कालकाजी सीट से विधायक आतिशी, दिल्ली सरकार में कई विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं.

शराब नीति मामले के सीबीआई केस में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सशर्त जमानत मिले. जिसके मुताबिक उन्हें अपने कार्यालय या सचिवालय जाने की अनुमति नहीं होगी, इसके साथ ही उन फाइलों के अलावा वो किसी भी फाइल पर हस्ताक्षर नहीं कर पाएंगे जिन्हें उपराज्यपाल की ओर से मंजूरी दी जानी है.

मंगलवार को आतिशी ने सौंंपा था इस्तीफा

इससे पहले, आतिशी मंगलवार शाम को केजरीवाल के साथ राज निवास में उपराज्यपाल से मिलने गई थी, जहां उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया और उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया. इसके बाद उपराज्यपाल ने शपथ ग्रहण की तारीख 21 सितंबर प्रस्तावित की. आप नेता 26-27 सितंबर को बुलाए गए विशेष सत्र में 70 सदस्यीय विधानसभा में अपनी सरकार का बहुमत साबित करेंगी.

जमानत पर रिहाई के बाद केजरीवाल ने कहा था कि अगर अगले चुनाव में लोग उन्हें ईमानदार मानते हैं तो वह फिर से इस पद पर लौट आएंगे. मनोनीत मुख्यमंत्री आतिशी ने शुक्रवार को उनके प्रति समर्थन व्यक्त किया और दावा किया कि केवल उनका (केजरीवाल) नेतृत्व ही मुफ्त बिजली और पानी सुनिश्चित करके दिल्लीवासियों के लिए “बेहतर जीवन और उज्ज्वल भविष्य” सुनिश्चित कर सकता है.

उन्होंने आगे कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि दिल्ली के लोग फिर से केजरीवाल को अपना नेता चुनें और उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाएं, अन्यथा “उत्तर प्रदेश में जो हो रहा है, वह राजधानी में भी सामान्य बात हो जाएगी.”

आतिशी ने प्रेस को यह भी बताया कि केजरीवाल अगले रविवार से जनसंपर्क कार्यक्रम शुरू करेंगे, इस दौरान वह लोगों से मिलेंगे और उनका समर्थन मांगेंगे.

ये भी पढ़ें- सीएम ममता बनर्जी ने PM मोदी को लिखा लेटर, इस बड़े समझौते को तोड़ने की कही बात

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला, बोले- देश की तरक्की रोकना चाहते हैं कुछ दल; झारखंड में BJP सरकार बनाने का आह्वान

Nitin Nabin Targets Congress: रांची में झारखंड भाजपा स्टेट वर्किंग कमेटी की बैठक में भाजपा…

4 minutes ago

ममता के लिए नई मुसीबत, बंटवारे के मूड में नहीं है कांग्रेस; निकाय चुनाव पर खोले पत्ते

Congress On Bengal Civic Polls 2026: पश्चिम बंगाल में TMC और ममता बनर्जी के लिए…

8 minutes ago

लिव-इन पार्टनर ही निकली कातिल? श्रद्धा दुबे का 8वीं क्लास से ही विवादों से नाता, सहपाठी का सनसनीखेज दावा

Shiva Sharma Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार श्रद्धा दुबे को लेकर एक सहपाठी…

11 minutes ago

एक और शराब कांड: रात में 4 दोस्तों ने मारे पैग, अगली सुबह नहीं खुली आंख; देवास में 13 मौतों से मातम

Dewas Spurious Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के देवास में 20 दिनों के भीतर 13 लोगों…

33 minutes ago

क्या सच में सोनिया गांधी मिले थे जेफरी एपस्टीन से? जानिए Viral तस्वीर की सच्चाई

सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही…

38 minutes ago