देश

Jammu Kashmir Election: जम्मू-कश्मीर के दौरे पर अमित शाह, पांच चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

Jammu Kashmir Election 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को जम्मू क्षेत्र में पांच जनसभाओं को संबोधित करेंगे. इससे तीन चरणों में होने वाले जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले भाजपा के चुनाव अभियान में तेजी आएगी. पार्टी के एक सूत्र ने बताया, “अमित शाह शनिवार को कई चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. वह पुंछ जिले के मेंढर में 10:30 बजे, सुरनकोट में दोपहर 12:00 बजे चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. इसके अलावा वह राजौरी जिले के थानामंडी में दोपहर 1:15 बजे, राजौरी में दोपहर 2:15 बजे और जम्मू जिले के अखनूर में दोपहर 3:30 बजे रैली को संबोधित करेंगे.”

चुनाव अभियान को तेज करने का फैसला

भाजपा सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने अपने राजनीतिक गढ़ जम्मू क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपने चुनाव अभियान को तेज करने का फैसला किया है, जहां पार्टी को अपनी 43 सीटों में से ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने की उम्मीद है.

25 सितंबर को होने वाले दूसरे चरण के चुनाव में जम्मू क्षेत्र के रियासी, राजौरी और पुंछ जिलों तथा घाटी के श्रीनगर और बडगाम जिलों के निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं.

बीजेपी बिना गठबंधन के लड़ रही है विधानसभा चुनाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की थी. पीएम मोदी ने श्रीनगर और कटरा में दो रैलियां की थीं. प्रधानमंत्री ने पहले चरण के मतदान के लिए 14 सितंबर को डोडा में पार्टी की एक चुनावी रैली को संबोधित किया था.

भाजपा जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव बिना किसी गठबंधन के लड़ रही है. कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच चुनाव पूर्व गठबंधन है. कांग्रेस 31 और नेशनल कॉन्फ्रेंस 52 सीटों पर चुनावी मैदान में हैं, जबकि दो सीटें सहयोगी माकपा और पैंथर्स पार्टी के लिए छोड़ी गई हैं. वहीं पांच सीटें ऐसी हैं जहां उनके बीच सहमति नहीं बन पाई और मुकाबले में हैं.

यह भी पढ़ें: सीएम ममता बनर्जी ने PM मोदी को लिखा लेटर, इस बड़े समझौते को तोड़ने की कही बात

आईएएनएस

Recent Posts

‘मुझे बना दो जल्लाद…’ मुस्कान को अपने हाथों फांसी चढ़ानें के लिए महिला नेता ने DM को लिखा पत्र

मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में नया मोड़ आया है. हिंदू महासभा की नेता मीरा…

15 minutes ago

शिवा शर्मा केस में नया CCTV वीडियो, श्रद्धा दुबे के साथ पार्टी को जाते दिखे कारोबारी; जांच में जुटी पुलिस

Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में एक…

27 minutes ago

नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला, बोले- देश की तरक्की रोकना चाहते हैं कुछ दल; झारखंड में BJP सरकार बनाने का आह्वान

Nitin Nabin Targets Congress: रांची में झारखंड भाजपा स्टेट वर्किंग कमेटी की बैठक में भाजपा…

42 minutes ago

ममता के लिए नई मुसीबत, बंटवारे के मूड में नहीं है कांग्रेस; निकाय चुनाव पर खोले पत्ते

Congress On Bengal Civic Polls 2026: पश्चिम बंगाल में TMC और ममता बनर्जी के लिए…

46 minutes ago

लिव-इन पार्टनर ही निकली कातिल? श्रद्धा दुबे का 8वीं क्लास से ही विवादों से नाता, सहपाठी का सनसनीखेज दावा

Shiva Sharma Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार श्रद्धा दुबे को लेकर एक सहपाठी…

50 minutes ago