देश

गिरफ्तार हुए आप विधायक अमानतुल्लाह खान…कई घंटे की छापामारी के बाद अपने साथ ले गई ED टीम, इससे पहले इस बात को लेकर हुई बहस-Video

Amanatullah Khan: आम आदमी पार्टी (AAP) के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान के घर पर कई घंटे की छापामारी के बाद ईडी की टीम उनको गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है. ईडी से जुड़े सूत्रों ने जानकारी दी है कि दिल्ली वक्फ बोर्ड घोटाले में आप विधायक के घर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इस दौरान ईडी के करीब 7 अधिकारी मौजूद रहे. तो दूसरी ओर दिल्ली पुलिस भी आप विधायक के घर के आस-पास मौजूद रही. इसी के साथ ही अर्धसैनिक बल भी मौके पर मौजूद रहे. इससे पहले सुबह ही उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया है कि उनके घर पर सोमवार सुबह ईडी की टीम पहुंची.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब सोमवार सुबह करीब 8 बजे ईडी की टीम उनके घर पर छापा मारने पहुंची तो उन्होंने पहले घर में नहीं घुसने दिया. पर टीम ने उनको जांच में सहयोग करने के लिए कहा. इस पर आप विधायक ने कहा कि उनकी सास की तबियत खराब है और उनका ऑपरेशन हुआ है. अगर उनकी गिरफ्तारी होती है तो इस खबर से उनकी सास की मौत भी हो सकती है. इस सम्बंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ईडी के अधिकारी कह रहे हैं कि आप खुद तेज आवाज में बात कर अपनी सास की तबियत खराब कर रहे हैं. इस पर आप विधायक ने कहा कि पिछले साल भी अक्टूबर महीने में आप इसी घर में जांच करने के लिए आए थे तो अब क्या तलाशने के लिए आए है? तो वहीं ईडी की टीम उनको घर के बाहर आने की बात कह रही है.

दूसरी ओर उन्होंने एक्स पर पोस्ट साझा कर जानकारी दी है कि उन्हें उनके घर पर ईडी के लोग गिरफ्तार करने पहुंचे हैं. उन्होंने एक्स पर लिखा है कि “अभी सुबह-सुबह तानाशाह के इशारे पर उनकी कठपुतली ED मेरे घर पर पहुँच चुकी है, मुझे और AAP नेताओं को परेशान करने में तानाशाह कोई कसर नहीं छोड़ रहा. ईमानदारी से अवाम की ख़िदमत करना गुनाह है? आखिर ये तानाशाही कब तक?”

 

मालूम हो कि अमानतुल्लाह पर दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष रहते 32 लोगों की अवैध रूप से नियुक्ति का आरोप है. वक्फ बोर्ड की संपत्तियां अवैध रूप से किराये पर देने का भी आरोप है. आप विधायक पर ये भी आरोप लगा था कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में आप विधायक ने भ्रष्टाचार और पक्षपात किया था. इसी के साथ ही आप विधायक पर अवैध रूप से दिल्ली वक्फ बोर्ड की कई संपत्तियों को किराया देने का भी आरोप है. उन पर आरोप था कि उन्होंने बोर्ड के धन का भी दुरुपयोग किया है, इसमें दिल्ली सरकार से मदद अनुदान शामिल है.

ये भी पढ़ें-हनुमानगढी में व्हील चेयर के नाम पर हो रही वसूली…? अयोध्या पुलिस ने सपा की इस पोस्ट को बताया असत्य-भ्रामक; बताई ये सच्चाई

इसी को लेकर बीते अप्रैल महीने में प्रवर्तन निदेशालय ने वक्फ बोर्ड नियुक्ति मामले से जुड़े घोटाले के आरोप में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान से 13 घंटे पूछताछ की थी. मालूम हो कि उस वक्त आप विधायक के कुछ करीबियों के ठिकानों पर भी एजेंसी ने छापा मारा था. तो वहीं इससे पहले दिल्ली राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आप विधायक के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की शिकायत पर दर्ज मामले में जमानत दी थी. वह जमानत पर हैं. गौरतलब है कि कोर्ट ने उनको 15,000 रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि पर जमानत दे दी थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विधायक अमानतुल्लाह खान घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. ईडी की टीम उनके घरों में तलाशी ले रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

35 minutes ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

49 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

57 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

2 hours ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

2 hours ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

2 hours ago