Aadhaar Card Free Update
Aadhaar Card Free Update: Aadhaar Card एक ऐसा डॉक्यूमेंट है जिसकी जरूरत आजकल लगभग हर काम के लिए पड़ती है. चाहे आपको बैंक खाता खुलवाना हो, मोबाइल सिम लेना हो या फिर कोई सरकारी योजना का लाभ उठाना हो, आधार कार्ड हर जगह जरूरी हो गया है. यह न केवल आइडेंटिटी प्रूफ के तौर पर काम करता है. कई लोग अपना एड्रेस चेंज कर लेते हैं जिसकी वजह से उन्हें अपने आधार में डिटेल्स अपडेट करवाना पड़ता है.
वहीं, कुछ लोगों के आधार में नाम, डेट ऑफ बर्थ या फोटो गलत होता है तो भी उनके लिए आधार कार्ड अपडेट करना जरूरी हो जाता है. लेकिन कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने आधार कार्ड बनवाने के समय से अब तक एक बार भी अपने आधार को अपडेट नहीं कराया है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं आधार कार्ड अपडेट करने की आखिरी तारीक कब तक है और इसे कैसे अपडेट करवा सकते हैं.
अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना हो गया है तो उसे एक बार जरूर अपडेट कर लें. सरकार की ओर से पुराने आधार कार्ड को अपडेट कराने को लेकर लगातार अपील की जा रही है. अगर आपने अब तक अपना आधार अपडेट नहीं किया है तो उसे तुरंत 14 सितंबर से पहले अपडेट कर लें. आधार कार्ड अपडेट की फ्री सर्विस केलव UIDAI पोर्टल पर ही उपलब्ध है. आपको UIDAI पोर्टल पर आधार कार्ड ऑनलाइन अपडेट करवने पर कोई चार्ज नहीं देना होगा.
ये भी पढ़ें: मेट्रो कार्ड इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान! एक झटके में हो सकता है स्कैम, जानिए बचने का तरीका
UIDAI14 सितंबर तक फ्री में आधार कार्ड अपडेट करवाने का मौका दे रही है. पहले फ्री में आधार कार्ड अपडेट कराने की डेडलाइन 14 जून थी, जिसे बढ़ाकर 14 सितंबर कर दिया गया. अगर आप फ्री में आधार कार्ड अपडेट करवाना चाहते हैं. तो बिल्कुल देरी मत करें. आपके पास फ्री में आधार अपडेट करने के लिए 15 दिन का समय बाकी है. इसके बाद आपको आधार अपडेट के लिए 50 रुपये चार्ज देना होगा.
-भारत एक्सप्रेस
ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…
UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…
Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…
PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…