DUSU Polls: डीयू छात्र संघ चुनाव का नतीजे घोषित हो गए हैं. गिनती के बाद, भाजपा समर्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की है. वहीं एनएसयूआई को केवल एक सीट से संतोष करना पड़ा है. एबीवीपी के तुषार डेढ़ा ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है, सेक्रेटरी पोस्ट पर अपराजिता और जॉइट सेक्रेटरी पोस्ट पर सचिन बैंसला ने भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज की. वहीं उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के अभि दहिया ने बाजी मारी है.
कांग्रेस पार्टी की छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) छात्र संघ चुनाव में केवल एक सीट ही जीत सकी. दिल्ली विश्वविध्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए आज सुबह शुरू हुई वोटों की दोपहर करीब 3: 30 बजे तक चली. चुनाव में 24 उम्मीदवार मैदान में थे.
अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई हितेश गुलिया को 20,345 वोट मिले, वहीं एबीवीपी के तुषार डेढ़ा को 23 हजार 460 मत मिले. उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के अभि दहिया को 22331 वोट मिले तो वहीं एबीवीपी के सुशांत धनखड़ को 20502 वोट मिले हैं. सचिव पद पर एबीवीपी की अर्पिता को 24534 वोट और वहीं एनएसयूआई की यक्षणा शर्मा को 11597 वोट मिले हैं. सह सचिव पद पर एबीवीपी के सचिन बैंसला को 24955 वोट और एनएसयूआई के शुभम कुमार को 14960 वोट मिले हैं.
कौन किस पद पर जीता?
प्रेसिडेंट-तुषार डेढ़ा (ABVP)
वाइस प्रेजिडेंट अभि दहिया – (NSUI)
सेक्रेटरी-अपराजिता (ABVP)
जॉइंट सेक्रेटरी-सचिन बैसला (ABVP)
बता दें कि तीन साल के अंतराल के बाद सेंट्रल पैनल के चार पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के लिए छात्र संघ चुनाव हुआ. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एआईएसए), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) सहित विभिन्न छात्र संघ समूहों के कुल 24 उम्मीदवार मैदान में थे. सेंट्रल पैनल के सभी पदों पर एबीवीपी की जीत हुई है. इससे पहले वर्ष 2019-20 में दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव हुए थे. इस अवधि के दौरान कोरोना वायरस के कारण दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव नहीं हो सके थे. छात्र संघ चुनाव में तीन वर्ष की देरी के कारण प्रशासन ने उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी थी.
-भारत एक्सप्रेस
Supreme Court: आजम खान ने अदालत के उस आदेश को रद्द करने और तुरंत रिहाई…
Dhanteras kab hai: 6 नवंबर 2026 को धनतेरस का पर्व पूरे विधि-विधान से मनाया जाएगा.…
Germany Student Visa: जर्मनी में भारतीय प्रवासियों का दबदबा तेजी से बढ़ा है, जहां भारतीय…
Delhi Pollution AQI: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है. CPCB…
Gold Silver Price Today: दीवाली से पहले वैश्विक और घरेलू बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों…
Village Life Heaven Or Hell: गांव की जिंदगी की खूबसूरत तस्वीर के पीछे छिपी हकीकत…