देश

MP Election: मध्यप्रदेश के चुनाव में अब गंगाजल की एंट्री, हिंदू वोटरों को साधने की कोशिश में जुटी कांग्रेस

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में इस बार विधानसभा का चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि बीजेपी फिर से सत्ता में वापसी करने की कोशिश कर रही है तो वहीं कांग्रेस फिर से जनता का भरोसा जीतने में लगी हुई है. इस बार प्रदेश में हिंदू वोटरों को साधने की कोशिश जोरों से चल रही है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां अब इस कड़ी में काम कर रही हैं. माना जाता है कि बीजेपी सनातन की पिच पर खेल खेलती है तो वहीं इस बार कांग्रेस ने इसका जोरदार तोड़ निकाला है. प्रदेश के चुनाव में अब कांग्रेस ने गंगाजल की एंट्री कर दी है. कांग्रेस के इस कदम को बड़ा सियासी कदम माना जा रहा है.

जनता का विश्वास जीतने के लिए प्रदेश में कांग्रेस पार्टी जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है. आने वाले समय में यह यात्रा इंदौर तक पहुंच जाएगी और यहीं से चुनवा में गंगाजल की एंट्री हो जाएगी.

क्षेत्र में कम से कम 10 बोतलें बाटीं जाएंगी

दरअसल जन आक्रोश यात्रा के इंदौर पर पहुंचने पर स्थानीय क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में घोषणा की है कि इंदौर की सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में पवित्र गंगा जल की कम से कम 10 बोतलें बाटीं जाएंगी. प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी के. के. मिश्रा ने बताया है कि इंदौर से गंगाजल वितरण की शुरुआत होगी और इसे बाद में इस पूरे राज्य में वितरित कर दिया जाएगा. हालांकि राज्य के दूसरे हिस्सों में पार्टी नेतृत्व फैसला करेगा. उन्होंने आगे कहा कि हो सकता है कि जल्द ही इसपर फैसला ले लिया जाए.

यह भी पढ़ें-  क्या अभी जारी है गहलोत-पायलट विवाद? राहुल-खड़गे की सभा से पहले कांग्रेस के पोस्टर से गायब दिखे सचिन, फिर उठ रहे सवाल

‘हम सनातन पर बीजेपी के झूठ के खिलाफ लड़ रहे’

मीडिया प्रभारी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब हम सनातन धर्म पर बीजेपी के झूठ के खिलाफ लड़ रहे हैं तो यह निश्चित रूप से पार्टी कार्यकर्ताओं का एक नया विचार है. वहीं ओबीसी सेल के प्रमुख हिमांशु यादव ने कहा कि गंगाजल को हरिद्वार की एक फैक्ट्री से खरीदी गई एक लीटर की बोतल में पैक किया जाएगा. इसके अलावा वह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के 11 वादों पर आधारित पर्चे क्षेत्र में बांटेंगे.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

उज्जैन में तनाव की साजिश नाकाम: आधी रात को शाही मस्जिद तोड़ी गई? प्रशासन ने खोला सच

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच देर रात शाही मस्जिद को तोड़े जाने…

4 minutes ago

दिल्ली में चढ़ा अनोखा चुनावी बुखार! 64 ‘फैट डॉग्स’ के बीच जंग, पोस्टर-बैनर के साथ जारी है प्रचार

Delhi News: दिल्ली में चुनाव का माहौल तो है, लेकिन इस बार मुकाबला नेताओं में…

8 minutes ago

‘शादियों में भीड़, अंतिम विदाई में सन्नाटा’ मुश्ताक खान की विदाई पर रजा मुराद ने किसे सुनाई खरी-खोटी?

Mushtaq Khan Funeral: मुश्ताक खान के अंतिम संस्कार में बड़े बॉलीवुड सितारों की गैरमौजूदगी पर…

14 minutes ago

Amitabh Bachchan House: जलसा में लगी 4 करोड़ की Bull Painting, जानिए क्यों है इतनी खास और क्या है इसका वास्तु कनेक्शन

Amitabh Bachchan Bull Painting: अमिताभ बच्चन के जलसा के लिविंग रूम में लगी विशाल बुल…

41 minutes ago

‘डर और थकान से मुक्त मशीनी सैनिक’… रूस को मात देने के लिए यूक्रेन का सबसे बड़ा दांव; देखें VIDEO

Russia Ukraine War: रूस के साथ जारी युद्ध के बीच यूक्रेन ने 'रोबोट आर्मी' कार्यक्रम…

42 minutes ago