खेल

IPL 2024, GT Vs CSK Match Highlights: गिल-सुदर्शन की आंधी में उड़ी CSK, गुजरात ने चेन्नई को 35 रनों से दी शिकस्त

IPL 2024, GT Vs CSK Match Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 59वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 35 रनों से हरा दिया. शुक्रवार (10 मई) को गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. जिसमें चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. गुजरात टाइटन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके को 232 रनों का टारगेट दिया था. इसके जवाब में सीएसके ने 8 विकेट पर 196 रन ही बना सकी और उसे करारी हार का सामना करना पड़ा. आईपीएल के इस सीजन में गुजरात टाइटन्स ने अब तक खेले गए 12 मैचों में पांचवीं जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ गुजरात के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी कायम हैं. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की 12 मैचों में ये छठी हार रही. पॉइंट्स टेबल में चेन्नई इस समय चौथे स्थान पर है. जबकि, गुजरात आठवें स्थान पर है.

गिल-सुदर्शन ने खेली शतकीय पारी

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटन्स की टीम ने 3 विकेट पर 231 रन बनाए. गुजरात की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने 55 गेंदों पर 104 रन की शतकीय पारी खेली. जिसमें 9 चौके और 6 छक्के शामिल थे. वहीं साई सुदर्शन ने 7 छक्के और 5 चौकों की मदद से 51 गेंदों पर 103 रन बनाए. गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने मिलकर पहले विकेट के लिए 210 रनों की साझेदारी की. आईपीएल के इतिहास में ये सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी रही. इससे पहले आईपीएल 2022 में क्विंटन डिकॉक और केएल राहुल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले विकेट के लिए नाबाद 210 रन बनाए थे.

दोनों टीमों ने किये थे प्लेइंग 11 में बदलाव

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने बदलाव किए थे. सीएसके ने तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन की जगह रचिन रवींद्र को प्लेइंग-11 में शामिल किया था. वहीं गुजरात टाइटन्स की तरफ से ऋद्धिमान साहा इंजरी के चलते इस मैच से बाहर रहे. साहा की जगह गुजरात ने विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड को मौका दिया. वहीं तेज गेंदबाज उमेश यादव को भी इस मैच में खेलने का मौका मिला. वहीं तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी को भी इस सीजन में पहली बार खेलने का मौका मिला.

गुजरात ने सीएसके से पिछली हार का लिया बदला

चेन्नई को 35 रनों से हराकर गुजरात टाइटन्स ने 26 मार्च को चेपॉक में मिली हार का बदला ले लिया.बता दें कि आईपीएल (IPL) के इतिहास में अब तक दोनों टीमें 7 बार भिड़ चुकी हैं. जिसमें गुजरात टाइटन्स ने 4 और सीएसके ने 3 मैचों में जीत हासिल की . आईपीएल 2024 में दोनों टीमें दो बार आमने सामने हुईं. इससे पहले 26 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटन्स पर 63 रनों से जीत हासिल की थी.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, कार्तिक त्यागी, मोहित शर्मा.

चेन्नई सुपर किंग्स- ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, सिमरजीत सिंह.

ये भी पढ़ें- राहुल द्रविड़ को जून के बाद टीम इंडिया के हेड कोच बने रहने के लिए फिर से करना होगा आवेदन: जय शाह

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

अगले 11 घंटे…15 राज्यों में मौसम काटेगा भयंकर बवाल! 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम के बदलते मिजाज के बीच IMD के पूर्वानुमान में कई राज्यों में भारी बारिश,…

14 minutes ago

ट्रंप की हार से तेल की कीमतों में हाहाकार…! 1 दिन में 9% टूटा क्रूड ऑयल, भारत को मिला दिवाली गिफ्ट

Crude Oil Price: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने और ईरान युद्ध…

30 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज है रमा एकादशी और मालव्य योग..! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त

आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…

1 hour ago

रमा एकादशी पर बन रहा मालव्य योग..! मकर-धनु समेत इन 5 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, मेष वाले सावधान

5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…

1 hour ago