Bharat Express DD Free Dish

चुनाव में डीप फेक वीडियो के प्रसार के खिलाफ हाइकोर्ट में याचिका दायर, रखी मांग— ऐसे कृत्यों पर चुनाव आयोग रोक लगाए

डीपफेक वीडियो वायरल करने के विरुद्ध वकीलों के एक समूह की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। इसमें कोर्ट से गुजारिश की गई है कि निर्वाचन आयोग को चुनाव डीप फेक वीडियो के प्रसार पर रोक लगाने का निर्देश दिया जाए।

delhi high court

दिल्ली हाईकोर्ट.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Deepfake Video Incidents: लोकसभा चुनाव के दौरान डीप फेक वीडियो के प्रसार के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली हाइकोर्ट 2 मई को सुनवाई करेगा। याचिकाकर्ता के वकील जयंत मेहता ने एक्टिंग चीफ जस्टिस मनमोहन की अध्यक्षता वाली बेंच से जकड़ सुनवाई की मांग की है।

याचिकाकर्ता ने डीप फेक वीडियो के प्रसार पर रोक लगाने की मांग की है। हाइकोर्ट ने चुनाव आयोग के वकील को इस बारे में निर्देश लेकर 2 मई को कोर्ट को अवगत कराने को कहा है।

election commission ordered removal home secretaries

बता दें कि यह याचिका वकीलों के एक समूह की ओर से दायर की गई है। याचिकाकर्ता के वकील जयंत मेहता ने कोर्ट से गुजारिश की है कि निर्वाचन आयोग को चुनाव डीप फेक वीडियो के प्रसार पर रोक लगाने का निर्देश दिया जाए। मेहता ने कोर्ट से कहा कि चुनाव जारी है तथा डीप फेक फैलाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वकीलों के समूह ने निर्वाचन आयोग को भी आवेदन दिया है।

कोर्ट ने कहा कि सोशल मीडिया मंचों के पास अब शिकायत निवारण अधिकारी होते है, ऐसे में क्या याचिकाकर्ताओं ने उनसे संपर्क किया है कि नही। जयंत मेहता ने कहा को वे लोग जो कुछ कर सकते थे, उन्होंने किया है। मेहता ने कहा कि जब तक कार्रवाई की जाती है और वीडियो हटाये जाते हैं तब तक नुकसान हो चुका होता है। क्योंकि कार्रवाई 24 से 48 घंटे में कई जाती है।

यह भी पढिए- “जब तक मैं जिंदा हूं मुसलमानों को धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं देने दूंगा”, PM Modi बोले- इंदिरा गांधी ने संविधान को चूर-चूर कर दिया

– भारत एक्‍सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read