देश

चंडीगढ़ से गिरफ्तार किए गए गोगामेड़ी हत्याकांड के आरोपी, घटना को अंजाम देने के लिए चलाई थीं 17 गोलियां

Sukhdev Singh Gogamedi murder case: राजस्थान में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. गोगामेड़ी की हत्या में शामिल दो शूटर्स और हत्या से जुड़े एक और शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. राजस्थान पुलिस और दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने दोनों के गिरफ्तार किया है. दोनों को चंडीगढ़ के सेक्टर 22 A के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है. दोनों शूटर्स के नाम रोहित राठौर और नितिन फौजी है. वहीं तीसरे शख्स का नाम उधम है.

संयुक्त ऑपरेशन चलाकर हुई गिरफ्तारी

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजस्थान पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रोहित राठौड़ और नितिन फौजी समेत तीन आरोपियों को चंडीगढ़ से हिरासत में लिया है. गिरफ्तार करने के बाद आरोपियों को क्राइम ब्रांच ऑफिस लाया गया.

17 बार की थी फायरिंग

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. हत्या के बाद आरोपियों ने हथियारों को छुपा दिया था, ऐसे में पुलिस उनको हथियारों की बरामदगी के लिए उनको लेकर उस जगह पर जा सकती है. इस पूरी घटना को अंजाम देने के लिए कुल 17 बार फायरिंग की गई थी.

बता दें कि राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को 5 दिसंबर को दोपहर में करीब डेढ़ बजे दो शूटरों ने घर में घुसकर दिनदडाड़े गोली मार कर हत्या कर दी थी. यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसके बाद यह पता चला कि वो शूटर नितिन फौजी और रोहित राठौड़ थे.

इसे भी पढें: Chhattisgarh New CM: किस फॉर्मूले के तहत छत्तीसगढ़ में सीएम चुनेगी BJP? ओम माथुर ने दिया बड़ा बयान

मनाली से पहुंचे थे चंडीगढ़

मिली जानकारी के अनुसार. शूटर्स गैंगस्टर रोहित गोदारा के दाहिने हाथ माने जाने वाले वीरेंद्र चाहन और दानाराम के लगातार सम्पर्क में था. वहीं अब तक जो सूचना मिली है उसके अनुसार वीरेंद्र चाहन और दानाराम के इशारे पर ही गोगोमेड़ी की हत्या को अंजाम दिया गया था. वहीं अब पुलिस इन दोनों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर रही है. हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी भागकर हरियाणा के हिसार चले गए थे और वहां से मनाली होते हुए चंडीगढ़ पहुंचे थे.

Rohit Rai

Recent Posts

‘यह देख बेहद शर्मिंदगी होती है’, चिराग पासवान ने खुद के ही गठबंधन वाले सरकार पर उठाए सवाल, बोले- बिहार में कोई सुरक्षित नहीं

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी चिंता जताई है. उन्होंने…

45 minutes ago

धारावी पुनर्विकास में अड़ंगा लगाने वालों पर नकेल! जानबूझकर देरी की तो कटेगा ट्रांजिट किराया

Dharavi Redevelopment: धारावी पुनर्विकास के लिए जरूरी झोपड़ियों को जानबूझकर खाली करने में देरी करने…

48 minutes ago

कभी 70 किलोमीटर दूर था डाकघर…अब मिला अपना PIN Code 370246, अडानी ग्रीन के मास्टरप्लान से चमकी खावड़ा की किस्मत

Khavda PIN Code: खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को अपना अलग PIN कोड 370246 मिल गया…

1 hour ago

2000 रुपये से अधिक के UPI भुगतान पर लगेगा MDR शुल्क? फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका

2000 रुपये से अधिक के UPI लेनदेन पर 0.4% एमडीआर शुल्क लगाने के फैसले के…

2 hours ago

भोपाल में लगेगी 5 दिवसीय हाई-टेक प्रदर्शनी, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को भोपाल में नए आपराधिक कानूनों पर आधारित…

2 hours ago