खेल

INDW vs ENGW 2nd T20: भारतीय महिला टीम की लगातार दूसरी हार, इंग्लैंड ने 2-0 की बनाई बढ़त

INDW vs ENGW 2nd T20: भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेला जा रहा है. शनिवार 9 दिसंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया. जिसमें इंग्लैंड की टीम ने भारतीय टीम को चार विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 16.2 ओवर में 80 रन पर ऑल आउट हो गई. इसके जवाब में उतरी इंग्लैंड की टीम ने 11.2 ओवर में 6 विकेट खोकर मैच को अपने नाम कर लिया.

इंग्लैंड की लगातार दूसरी जीत

भारत की ओर से मिले 81 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की महिला टीम ने 11.2 ओवर में दो विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली. इंग्लैंड की ओर से ऐलिस कैप्सी ने सर्वाधिक 25 रन बनाए. इसके अलावा नेट साइवर ब्रंट ने 16 रनों की पारी खेली. भारत की ओर से रेणुका सिंह और दीप्ति शर्मा ने दो-दो विकेट लिए. इसके अलावा पूजा वस्त्राकर और सैका इशाक को एक-एक सफलता मिली.

80 रन पर ऑल आउट हुई भारतीय महिला टीम

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. दूसरी ही गेंद पर भारत को पहला झटका लगा. शैफाली वर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. वहीं स्मृति मंधाना भी कुछ खास नहीं कर सके. इंग्लैंड की गेंदबाजी के सामने भारत के कोई भी खिलाड़ी नहीं टिक पाए. जेमिमा रोड्रिग्स (30 रन) और स्मृति मंधाना (10 रन) ही दहाई के आंकड़े तक पहुंचे. इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके. इस तरह से पूरी टीम 16.2 ओवर में 80 रन पर ऑल आउट हो गई.

भारतीय महिला टीम प्लेइंग इलेवन

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, पूजा वस्त्राकर, तितास साधु, रेणुका ठाकुर सिंह, सैका इशाक.

ये भी पढ़ें- INDW vs ENGW: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय महिला टीम को मिली हार, 38 रन से मिली शिकस्त

इंग्लैंड महिला टीम प्लेइंग इलेवन

सोफिया डंकले, डेनिएल व्याट, एलिस कैप्सी, नेट साइवर-ब्रंट, हीथर नाइट (कप्तान), एमी जोन्स (विकेटकीपर), फ्रेया केम्प, सोफी एक्लेस्टोन, चार्लोट डीन, सारा ग्लेन, लॉरेन बेल.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

12 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

31 minutes ago

हवा से रोज बनेगा 1,000 लीटर पीने का पानी…! नोबेल विजेता की खोज से मिटेगी दुनिया की प्यास?

नोबेल पुरस्कार विजेता केमिस्ट ओमार याघी ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जो हवा में…

33 minutes ago

प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, आकिब नबी ने मारी एंट्री…! न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान में क्या है खास?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर…

47 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के…

50 minutes ago