आचार्य प्रमोद कृष्णम.
Acharya Pramod krishnam: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर तंज कसा है. प्रमोद कृष्णम ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कहा कि कांग्रेस में कई महान नेता हैं. एक तरफ देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई हैं, तो दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी पॉलिटिकल टूरिज्म पर है. मानो ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस पार्टी 2024 के चुनाव की नहीं, बल्कि 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही है.
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि “देश में लोकसभा चुनाव को लेकर महासंग्राम का मंच सज रहा है, सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हैं, लेकिन कांग्रेस में कई महान नेता है, जो कांग्रस पार्टी के नेताओं के साथ पॉलिटिकल टूरिज्म पर हैं. देशाटन कर रहे हैं. ऐसा लगता है कि हम 2024 के बाद सोचेंगे कि 2024 का चुनाव कैसे लड़ेंगे. मुझे लगता है कि हम 2029 की तैयारियों में जुटे हुए हैं.
उन्होंने आगे कहा कि “मुझे ऐसा लगता है कि हम 2029 की तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि अगर हम 2024 की तैयारी कर रहे होते तो जो रहा है वो नहीं होता.” बता दें कि राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रही है. इस यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी को मणिपुर से की गई है. यात्रा 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ ने सोमवार को किशनगंज के रास्ते बिहार में प्रवेश किया. कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बिहार में राहुल गांधी का स्वागत किया. यह 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के बाद गांधी की पहली बिहार यात्रा है.
‘न्याय यात्रा’ ने ऐसे समय में राज्य में प्रवेश किया जब कांग्रेस के पूर्व सहयोगी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक दिन पहले फिर से पाला बदलकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में वापस चले गए.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…
Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…